Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में बच्चों के लिए खाना लेने उतरा एयरफोर्स जवान:पत्नी सोचती रही दूसरे कोच में होगा, फिर मिली मौत की खबर

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा के अछनेरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया था। हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे एयरफोर्स जवान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। सबसे दर्दनाक बात ये रही कि जिस ट्रेन से जवान कटा, उसी ट्रेन में उसकी पत्नी और दो बच्चे बैठे थे, लेकिन पत्नी को आखिरी तक पता ही नहीं चला कि पति अब इस दुनिया में नहीं है। पत्नी ने बताया कि अछनेरा स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो बच्चे भूख से रोने लगे। पति बच्चों के लिए खाना लेने प्लेटफॉर्म पर उतरे। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। इधर ट्रेन के अंदर पत्नी को लगा कि पति जल्दबाजी में किसी दूसरे कोच में चढ़ गए होंगे। वह सोचती रही कि थोड़ी देर में आ जाएंगे। उसने कई बार फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक पति नहीं लौटा तो पत्नी घबराने लगी। जब जीआरपी ने पत्नी को सूचना दी तो उसके होश उड़ गए। एयरफोर्स का सपोर्टिंग स्टाफ जब पत्नी को पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंचा तो पति के शव को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगी। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। स्टाफ ने उसे संभाला। वहीं फोन पर मृतक के छोटे भाई छोटूराम ने बताया कि भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था, न ही वह किसी तनाव में था। वह सिर्फ बच्चों के लिए खाना लेने उतरा था और हादसे का शिकार हो गया। जीआरपी हादसा और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पूरा मामला पढ़िए… आगरा में रेलवे ट्रैक पर 35 साल के एयरफोर्स जवान का शव दो टुकड़ों में मिला। धड़ से गर्दन अलग थी। वारदात का पता उस वक्त चला, जब यात्रियों ने शव को ट्रैक पर देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। गुरुवार सुबह 8 बजे पुलिस पहुंची तो जवान के मोबाइल पर लगातार पत्नी के फोन आ रहे थे। पुलिस ने फोन उठाकर पत्नी से कहा- आपके पति को चोट लगी है, आप एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचिए। इसके बाद पत्नी आगरा स्टेशन पर बच्चों के साथ उतरकर अस्पताल पहुंची। यहां उन्हें पति की मौत के बारे में पता चला। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास का है। जवान नैनाराम पत्नी शोभा और दो बच्चों के साथ हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे। वह राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर के रहने वाले थे। GRP का कहना है कि शव प्लेटफॉर्म की दिशा में नहीं, बल्कि दूसरी ओर ट्रैक पर मिला। शुरुआती जांच में सुसाइड की आशंका लग रही है। हालांकि, मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। पुलिस उनकी पत्नी और बेटे से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। जवान के परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस जब पहुंची तो जवान के मोबाइल पर कॉल आ रही थी जीआरपी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर का मेमो आया था। इसमें बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। इसके बाद GRP मौके पर पहुंची। जब पुलिस वहां पहुंची तो जवान के मोबाइल फोन पर कॉल आ रही थी। जब तक पुलिस फोन को जवान की पैंट की जेब से निकालती, तब तक कॉल कट गई। जवान का मोबाइल लॉक था। उसे खोलने के लिए पुलिस ने जवान के हाथ के अंगूठे का फिंगरप्रिंट लेकर मोबाइल फोन का लॉक खोला। फोन में उसके चाचा की कॉल पड़ी थी। पुलिस ने चाचा से बात की तो उन्होंने बताया कि जवान कहां है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। इसी दौरान जवान की पत्नी का फोन आ गया। पत्नी ने पुलिस से कहा कि उसकी पति से बात कराई जाए। पुलिस ने कहा कि उसके पति को चोट लगी है। हम लोग उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। आप भी वहीं पहुंचिए। तब तक ट्रेन आगरा पहुंच चुकी थी। आगरा रेलवे स्टेशन पर जवान की पत्नी उतरी और अस्पताल पहुंची। तब उसे जवान की मौत के बारे में पता चला। यात्रियों से पूछताछ में सामने आया ट्रेन में विवाद CO राजेश दीक्षित ने बताया कि ट्रेन में मौजूद यात्रियों से बातचीत की गई है। यात्रियों के अनुसार, अछनेरा में ट्रेन रुकी तो वह नीचे उतर गया। कुछ देर बाद ट्रेन चलने लगी। तभी जवान पटरी के बीच में लेट गया। उसकी कटकर मौत हो गई। ट्रेन जब दो रेलवे स्टेशनों को पार कर ईदगाह रेलवे स्टेशन पहुंची तो कोच में पति को न देखकर पत्नी घबरा गई। उसने जवान के मोबाइल पर कॉल करनी शुरू कर दी। जब पुलिस पहुंची तो कॉल रिसीव कर जवान की पत्नी को जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली-मुजफ्फरनगर के 3 युवक रूस में 43 दिन से लापता:30 जुलाई की रात हुई थी आखिरी बात, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
    Next Article
    अमेठी SP ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली:जवानों की फिटनेस पर दिया जोर, मेस से लेकर शस्त्रागार तक जांचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment