Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में बक्से में मिले शव की पहचान हुई:कुशीनगर की थी युवती; ऑनर किलिंग की आशंका, 5 टुकड़े किए थे

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में मिले युवती के कटे शव की शिनाख्त हो गई है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से जीआरपी ने मृतका की पहचान कुशीनगर निवासी युवती के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, मामले के खुलासे के करीब पहुंच चुकी जांच में शुरुआती तौर पर हत्या के पीछे पारिवारिक कारण सामने आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ऑनर किलिंग एंगल से जांच कर रही है। शव के पांच टुकड़े थे। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले की पूरी जानकारी देगी। 2 तस्वीरें देखिए… कुशीनगर की रहने वाली थी मृतका, परिवार पर शक गहराया पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका कुशीनगर जिले की रहने वाली थी। पहचान होते ही जांच की दिशा साफ हो गई और परिवार के लोगों पर शक गहराने लगा। बताया जा रहा है कि युवती चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी और घर में कुछ समय से तनाव चल रहा था। ‘ऑनर’ एंगल से जांच, पिता और रिश्तेदार की भूमिका संदिग्ध जीआरपी सूत्रों के मुताबिक युवती के किसी युवक से संपर्क को लेकर परिवार नाराज था। इसी को लेकर ‘ऑनर किलिंग’ की आशंका जताई जा रही है। जांच में पिता और एक रिश्तेदार की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ट्रेन के S-1 कोच में बैग-बॉक्स में मिला था शव 17 मई को बिहार के छपरा से लखनऊ आ रही गोमतीनगर एक्सप्रेस के एस-1 कोच में एक युवती का सिर कटा शव मिला था। शव स्लीपर बोगी में एक बॉक्स के अंदर रखा हुआ था। युवती के हाथ-पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। हथियार और सिर की तलाश जारी, कई टीमें लगीं पुलिस के मुताबिक हत्या में इस्तेमाल हथियार और मृतका का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और कई टीमें इस काम में जुटी हैं। ………… इससे संबंधित ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में ट्रेन में युवती का सिर कटा शव मिला:बैग में हाथ-पैर और बक्से में धड़, सिर का पता नहीं बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की रविवार को एक युवती की सिर कटी लाश मिली। स्लीपर बोगी में मिली लाश एक बॉक्स में बंद थी। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। सिर का अभी पता नहीं चल पाया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फाटक के पास करंट लगने से बैल की मौत:खुदाई के दौरान लापरवाही पड़ी भारी पानी में करंट उतरने से हादसा
    Next Article
    आगरा में 2760 kg प्रतिबंधित खेसारी दाल पकड़ी:92 कट्टे किए गए सीज, ग्रामीण इलाकों में हो रही थी सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment