Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 2760 kg प्रतिबंधित खेसारी दाल पकड़ी:92 कट्टे किए गए सीज, ग्रामीण इलाकों में हो रही थी सप्लाई

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिबंधित खेसारी दाल के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। विभाग की टीम ने किरावली और नगला घुरैला इलाके में छापेमारी कर 2760 किलो खेसारी दाल बरामद की, जिसे अरहर दाल बताकर ग्रामीणों को बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान कुल 92 कट्टे सीज किए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती खेसारी दाल को अरहर दाल के नाम पर फेरी लगाकर बेचा जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सबसे पहले विभागीय टीम ने ग्राम मलिकपुरा, किरावली में फेरी लगाकर दाल बेच रहे अनीश पुत्र मोती निवासी फिरोजाबाद को पकड़ा। मौके से अरहर दाल के नाम पर बेची जा रही दाल का नमूना लिया गया और करीब 80 किलो दाल से भरे चार बोरे सीज किए गए। पूछताछ में विक्रेता ने नगला घुरैला स्थित गोदाम की जानकारी दी। इसके बाद टीम ने नगला घुरैला, कारगरौल स्थित गोदाम पर देर रात छापेमारी की। यहां से करीब 2760 किलो खेसारी दाल बरामद हुई। गोदाम में रखे 92 कट्टों को सीज कर दिया गया। जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित खेसारी दाल को अरहर दाल बताकर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश में खेसारी दाल की बिक्री प्रतिबंधित है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। फिलहाल विभाग पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह दाल किन-किन इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार चौरसिया, रविंद्र सिंह परमार, अजय वर्मा, राकेश यादव, कृष्ण चंद्र पटेल और राकेश कुमार शामिल रहे। बरामद दाल को सीज कर गोदाम संचालक करीम खान निवासी फिरोजाबाद की सुपुर्दगी में दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में बक्से में मिले शव की पहचान हुई:कुशीनगर की थी युवती; ऑनर किलिंग की आशंका, 5 टुकड़े किए थे
    Next Article
    तापमान में 1.2°C की गिरावट-24 मई तक लू का अलर्ट:मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को थोड़ी राहत, ताजमहल पर गर्मी से बेहाल टूरिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment