Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में होली पर डीजे साउंड बजाने पर रोक:मंडलायुक्त और डीएम ने शांति बनाए रखने की अपील की

    2 hours ago

    1

    0

    विंध्याचल मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंडल एवं जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और मेल-मिलाप का पर्व है। यह त्योहार समाज में सौहार्द और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने लोगों से परंपरागत और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने तथा किसी भी प्रकार की अराजकता से दूर रहने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि होली के अवसर पर डीजे साउंड या अन्य तेज ध्वनि वाले यंत्रों का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि हुल्लड़बाजी, अश्लील हरकत या शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन से कटकर रिक्शा चालक की मौत:पत्नी मायके में रह रही थी, बुआ के घर पर रहकर करते थे काम
    Next Article
    नोएडा में पुलिस का फ्लैग मार्च:तीन जोन में पुलिस की संवेदनशील इलाकों पर नजर, ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment