Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन-टिकट बुकिंग की कोशिश करने वाले 100 में 58 फर्जी:ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर से हो रहा खेल; 2 मिनट में सीटें कैसे फुल हो रहीं

    7 hours ago

    1

    0

    छठ पर घर जाने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे स्टेशन खचाखच भरे हैं। दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों से लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। हैरानी की बात यह है कि जिन लोगों ने 2 महीने पहले एडवांस बुकिंग करनी चाही थी, उनमें भी कई लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिला था। अब जो तत्काल टिकट के भरोसे थे, उनकी परेशानी भी कम नहीं है। विंडो खुलते ही 1-2 मिनट में सीटें फुल हो रही हैं। कई के खाते से पैसे भी कट रहे हैं, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। आखिर बुकिंग विंडो खुलते ही टिकट कहां गायब हो जाते हैं? क्या यात्रियों से पहले कोई और टिकट बुक कर लेता है? हर बार त्योहारों पर रेलवे के इंतजाम नाकाफी साबित क्यों होते हैं? जानेंगे यूपी एक्सप्लेनर में… सवाल 1: क्या दलाल यात्रियों से पहले ही सारे टिकट बुक कर ले रहे? जवाब: जुलाई, 2026 में संसद में पेश आंकड़ों से पता चलता है कि IRCTC के टिकट बुकिंग सिस्टम पर असली यात्रियों से ज्यादा बॉट्स (ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर) के अटैक हो रहे हैं। इसके जरिए दलाल टिकट बुकिंग में सेंधमारी करते हैं। सवाल 2: कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की और कौन-सी वजहें हैं? जवाब: इसकी मुख्य वजह रेलवे का कोटा सिस्टम और एक साथ लाखों लोगों का ऑनलाइन टिकट बुक करना है। एक सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में 22 से 24 डिब्बे (कोच) होते हैं। इनमें 1400 से 1700 सीटें होती हैं। 3-4 जनरल कोच (बिना रिजर्वेशन वाले) होते हैं। बाकी बचे डिब्बों की सीटों का ही रिजर्वेशन किया जाता है। लेकिन, ये सारी सीटें बुकिंग शुरू होते ही आम यात्रियों के लिए नहीं खोली जाती हैं। सवाल 3: अगर कन्फर्म टिकट नहीं, तब रिजर्व कोच में कैसे सफर करें? जवाब: अगर आपने रेलवे खिड़की से वेटिंग टिकट लिया है, तो आप उस वेटिंग टिकट के साथ जनरल (अनारक्षित) डिब्बे में ही सफर कर सकते हैं। स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं का जा सकती। अगर आप रिजर्व कोच में चढ़ते हैं और TTE को कोई सीट खाली मिलती है, तभी वह जुर्माना या अंतर की राशि लेकर आपको बैठने की इजाजत दे सकता है। वरना वह आपको जनरल डिब्बे में जाने को कहेगा। सवाल 4: रेलवे ने टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए क्या बदलाव किए हैं? जवाब: रेलवे ने टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पिछले एक-दो साल में कई कदम उठाए हैं। रेलवे की आईटी सेल CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स) ने सर्वर और बैंडविड्थ की क्षमता में लगातार इजाफा किया है। इन सब सुधारों के बावजूद आम यात्री का अनुभव आज भी 'दावों और हकीकत' के बीच फंसा है। इसका सीधा मतलब यह है कि समस्या दोहरी है: A) भले ही रेलवे की एंटी-बॉट तकनीक 58% बॉट्स को टिकट बुक करने से रोक देती है। लेकिन, जब करोड़ों बॉट्स एक ही सेकंड में टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं तो सर्वर जाम हो जाता है। इसकी वजह से असली यात्री की स्क्रीन घूमती रहती है। B) रेल मंत्रालय के मुताबिक 89% टिकट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। ऐसे में ट्रेन की सीमित सीटों के लिए असली यात्रियों की संख्या ही इतनी ज्यादा है कि बॉट्स को पूरी तरह खत्म कर देने के बाद भी त्योहारों और व्यस्त रूट्स पर टिकटों की मारामारी बनी रहेगी। ---------------------------------------------- ये एक्सप्लेनर भी पढ़ें… खराब हवावाले दुनिया के टॉप-50 शहरों में 21 यूपी के, फेफड़े सोख रहे 50 सिगरेट के बराबर धुआं यूपी के शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 1000 के पार जा रहा है। जबकि, सरकारी आंकड़े 500 के आसपास हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकारी मशीनें 500 से ऊपर के आंकड़े बताती ही नहीं हैं। सरकारी मशीनें 500 से ऊपर के आंकड़े क्यों नहीं बताती हैं? क्या सरकार जनता से कुछ छिपा रही है? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम खान को डासना जेल से लेकर दिल्ली पहुंची ED:4 दिन पूछताछ होगी, अखिलेश बोले- कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए
    Next Article
    ओवैसी बोले- चंद्रशेखर यूपी के CM उम्मीदवार:एक्स गर्लफ्रेंड का तंज- अब अब्दुल्ला दलित की दरी बिछाएगा, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment