Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टूरिस्ट बस अज्ञात वाहन से टकराई, 7 छात्र घायल:ड्राइवर को झपकी आने से टक्कर, उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के करीब 4:30 एक टूरिस्ट मिनी ट्रैवल्स बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 7 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ड्राइवर को झपकी लेने से हुआ हादसा छात्रों के अनुसार, बस कर्नाटक के बेलगांव के अरभावी स्थित हॉर्टिकल्चर कॉलेज के बीएससी फोर्थ ईयर के छात्रों को टूर पर लेकर अयोध्या जा रही थी। बस में कुल 18 लोग सवार थे। इस दौरान जब बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी तो ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। जिससे ट्रैवलर आगे जा रहे किसी भारी वाहन से टकरा गयी। जिसमें ड्राइवर समेत 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। राहत बचाव कार्य के बाद यातायात बहाल सूचना मिलते ही थाना प्रभारी औरास संजीव कुमार कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों की सलाह पर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रैवल्स बस को मौके से हटवा दिया है। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस मामले की आवश्यक जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में युवती लापता:दूसरे समुदाय के युवक पर भगाने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
    Next Article
    डॉक्टरों के पैनल से कराया गया सुभाषचन्द्र मिश्रा का पीएम:शरीर में 8 जगह मिले चोट के निशान, सिर में गंभीर घाव होने से हुई मौत, 3 हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment