Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीसरे वनडे के बाद टीम के साथ सिर्फ गंभीर रुकेंगे:बैटिंग-बॉलिंग कोच टेस्ट टीम से जुड़ेंगे; अर्शदीप-गुरनूर वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड में रुकेंगे

    14 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ही भारतीय टीम के साथ रुकेंगे। बैटिंग और बॉलिंग कोच टेस्ट टीम से जुड़ जाएंगे। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और आकिब नबी को भी वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड में रोका गया है। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। तीसरा वनडे मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। टेस्ट टीम के 13 खिलाड़ी पहले से न्यूजीलैंड में मौजूद टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए 16 खिलाड़ियों में से 13 पहले से न्यूजीलैंड में हैं। इनमें 6 खिलाड़ी इंडिया-A के साथ हैं, जबकि 7 खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा हैं। इंडिया-A में यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। वहीं, वनडे टीम में शुभमन गिल, केएल राहुल, आकाश दीप, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज हैं। बाकी 3 खिलाड़ी: ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और देवदत्त पडिक्कल 11 तक टीम से जुड़ जाएंगे। अर्शदीप टी-20 में टॉप विकेट टेकर, गुरनूर वनडे में आगे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अर्शदीप सिंह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए। वहीं, वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में गुरनूर बरार 7 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। अर्शदीप ने 4 और आकिब नबी ने 2 विकेट लिए। वनडे में गुरनूर की इकोनॉमी 3.82 रही, जबकि अर्शदीप ने 5.05 और आकिब ने 4.92 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। 11 नवंबर से शुरू होगा टेस्ट कैंप कोटक ने बताया कि भारतीय टीम के टेस्ट खिलाड़ी 11 नवंबर से तैयारी कैंप में हिस्सा लेंगे। इस दौरान 5-6 अभ्यास सत्र होने की उम्मीद है। भारत-A के तीन मैचों से भी बल्लेबाजों और गेंदबाजों को तैयारी का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि हेड कोच गौतम गंभीर वनडे टीम के साथ रहेंगे। वे और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल वेलिंगटन जाएंगे। अर्शदीप, गुरनूर और आकिब टेस्ट की तैयारी के लिए टीम के साथ रुकेंगे। कोटक बोले- राहुल कभी दबाव में नहीं दिखते बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने केएल राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि वे टीम की जरूरत के हिसाब से खेलते हैं और दबाव में नहीं दिखते। राहुल ने दूसरे वनडे में बारिश से प्रभावित रन चेज में 26 रन बनाकर नाबाद रहे थे। भारत ने DLS नियम से यह मैच 4 रन से जीता था। अतिरिक्त ऑलराउंडर को लेकर बोले- गेंदबाज कम करना मुश्किल टीम में अतिरिक्त ऑलराउंडर को शामिल करने के सवाल पर कोटक ने कहा कि खिलाड़ियों को उनकी तय भूमिका के आधार पर चुना जाता है। एक अतिरिक्त बल्लेबाज को जगह देने के लिए गेंदबाजों की संख्या कम करना आसान नहीं होता। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने:फिलीपींस में आसियान प्लस चैंपियनशिप जीती, विश्वनाथन आनंद हैं पहले ग्रैंडमास्टर अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने 8 नवंबर को फिलीपींस के ओजामिज में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीती। इससे उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा नॉर्म मिल गया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश-वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट ड्रॉ:हृदोय का अर्धशतक, वॉरिकन को 3 विकेट; मुशफिकुर रहीम 7 हजार टेस्ट रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी
    Next Article
    अभिषेक शर्मा ने दिया अपनी टीचर को सरप्राइज:चौंककर बोलीं- ओह माय गॉड; गले लगाया, अमृतसर में अचानक प्ले स्कूल पहुंचे थे क्रिकेटर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment