Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिसड़ा में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत हुआ कार्यक्रम:खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार की संभावनाएं बताईं, उद्यम शुरू करने का दिया मार्गदर्शन

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर के विकासखंड पतारा के ग्राम तिसड़ा में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। इसमें युवा उद्यमी प्रखर त्रिपाठी, जिला रिसोर्स पर्सन शिवम त्रिपाठी और शुभम त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े छोटे उद्योग शुरू करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ उद्यम स्थापित करने की दिशा में आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत:खून की उल्टियां हुईं, 5 मिनट में दम तोड़ा; मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
    Next Article
    बीएचयू और साईं इंस्टीट्यूट के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू:ग्रामीण विकास के लिए बीएचयू और साईं इंस्टीट्यूट मिलकर करेंगे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment