Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तस्वीरों में देखिए दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन:कई मकान जमीदोज, सड़क पर मलबा; मीडिया के प्रवेश पर प्रशासन की रोक

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के दालमंडी में लगातार ध्वस्तीकरण का हथौड़ा चल रहा है। मंगलवार को 21 जर्जर मकान सहित कुल 34 मकानों पर बुलडोजर और हथौड़े की कार्रवाई हुई। इस दौरान पहली बार दालमंडी में मीडिया के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। नई सड़क से एक बार फिर बुलडोजर अंदर घुसा और मकानों को तोड़ना शुरू किया। एडीएम सिटी और एसीपी के नेतृत्व में करीब 600 पुलिसकर्मी दालमंडी में तैनात किए गए थे। ड्रोन से निगरानी के साथ ही साथ दालमंडी में खरीदारों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाया गया था। दुकानें बंद कराई गई और लोगों को वापस भेजा गया। इस दौरान पूर्व के मुकदमें में वांछित एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया तो उसके घर की औरतों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं रुकी। उस मकान को जमींदोज किया गया जहां से युवक ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगाईं थी। पुलिस ने दो दिनों में 2 नामजद सहित 8 पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं नई सड़क कपड़ा मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष फारुख खान को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही बुलडोजर से कार्रवाई भी की। चौड़ीकरण के लिए दालमंडी की 650 मीटर की सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा किया जाना है। जिसके लिए कुल 181 मकान और 6 मस्जिदें चिह्नित की गयी हैं। कल हुई कार्रवाई के बाद अभी तक कुल 50 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई है। कुल 15 मकान जमीदोज कर लिए गए हैं। मंगलवार को हुए दालमंडी के अंदर बड़े एक्शन की देखिए 15 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UGC कानून 2026 को लेकर फिर सड़क पर बापसा:स्वास्थ्य भवन से परिवर्तन चौक तक मार्च, 3 से 9 फरवरी तक चला धरना, पुलिस हटाने के बाद दोबारा प्रदर्शन का ऐलान
    Next Article
    झांसी में सर्दी गायब, तापमान 29 डिग्री पहुंचा:प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा, इस महीने में 32 पार हो जाएगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment