Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की बैठक:देवरिया में आंदोलन की रूपरेखा तय, देशभर में होगा संघर्ष

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शिक्षक भवन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश संयोजक अनिल यादव ने की। इसमें जिले के लगभग सभी प्रमुख शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यह लड़ाई राष्ट्रीय स्तर की है, जिसे जनपद से शुरू कर पूरे देश में लड़ा जाएगा। अनिल यादव ने जोर देकर कहा कि महासंघ शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा और किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रिव्यू याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकीलों का एक पैनल उतारा जाएगा। यादव ने शिक्षकों से टेट को लेकर भयभीत न होने की अपील की। उन्होंने राज्य सरकार से केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर जल्द समाधान निकालने की मांग की, चेतावनी दी कि अन्यथा आंदोलन और तेज होगा। आंदोलन के प्रथम चरण में 9 से 15 मार्च तक एक पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष को पत्र व ईमेल भेजे जाएंगे। द्वितीय चरण में विभिन्न जिलों में मशाल जुलूस निकाले जाएंगे, जबकि तीसरे चरण में 3 मई को लखनऊ घेराव की योजना है। महासंघ ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मानसून सत्र में संसद भवन का घेराव किया जाएगा। बैठक में विनोद सिंह, हेमा त्रिपाठी, जय प्रकाश कुशवाहा सहित कई अन्य शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइन से ट्रेन में RPF ने यात्रियों को चढ़वाया:कानपुर सेंट्रल पर होली बाद भीड़ बढ़ी, सुरक्षा जवानों ने मोर्चा संभाला
    Next Article
    गोरखपुर में स्कूलों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:पीएम श्री योजना के तहत खेलकूद- सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment