Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टूटे स्लैब से नाले में बहा था मासूम, मौत:दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने डीएम से मांगी मदद

    8 hours ago

    1

    0

    रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तूनई बस्ती में दो दिन पहले एक सात साल के मासूम अब्दुल कासिम की टूटे स्लैब से नाले में बहकर मौत हो गई थी। इस घटना के दो दिन बाद भी बुधवार शाम तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे मृतक के परिजन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को टूटे हुए स्लैब तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। दैनिक भास्कर ने बुधवार शाम करीब पांच बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पड़ताल में नाले के आठ स्लैब टूटे हुए मिले और कई जगह नाला खुला था। मृतक अब्दुल कासिम के दादा रसीदुल्लाह ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका में शिकायत की थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले नाले की सफाई के दौरान स्लैब तोड़ दिए गए थे और नए स्लैब लगाने का आश्वासन मिला था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। इसी लापरवाही की कीमत उनके पोते को जान देकर चुकानी पड़ी। वार्ड के सभासद ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को एक बार लिखित और कई बार मौखिक रूप से स्लैब ठीक कराने की मांग की थी। हालांकि, उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिला। सभासद के अनुसार, यदि समय रहते मरम्मत हो जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि जहां-जहां नालों के स्लैब टूटे हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर ठीक कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मोहल्ले के लोगों ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान सभी नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम कोई नहीं करता। उनका मानना है कि यदि समय पर काम हो गया होता तो मासूम बच्चे की जान नहीं जाती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में 15 लाख की शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:दहेज के सामान की आड़ में हो रही थी तस्करी, बिहार ले जाई जा रही थी खेप
    Next Article
    महिलाओं ने कंगना- प्रह्लाद जोशी का पोस्टर पैरों से रौंदा:लखनऊ में बोलीं- कोख का अपमान नहीं सहेंगे, पुलिस ने कांग्रेसियों का मार्च रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment