Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Telangana के Adilabad में दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर पति पर हमला, पांच गिरफ्तार

    15 hours ago

    1

    0

    तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी से कथित दुष्कर्म की कोशिश का विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला करके उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना नौ सितंबर को इचोडा मंडल के केशवपट्टनम गांव में हुई।उसने बताया कि 21 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि नौ सितंबर की शाम महिला अपने घर में कपड़े धो रही थी, तभी गांव का एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ कथित तौर पर उसके घर में घुस गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पुलिस के मुताबिक, महिला के शोर मचाने पर उसका पति घर के अंदर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी की उसके साथ कहासुनी हो गई।पुलिस ने बताया कि इसके बाद, आरोपी के चार रिश्तेदारों ने महिला के पति पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि जब परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें अपशब्द कहे और मारपीट की। महिला के पति के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने बताया कि बाद में महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें दुष्कर्म के प्रयास और हत्या के प्रयास जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress सरकार में विकास ठप, आर अशोक ने Karnataka के 100 दिनों को बताया फ्लॉप
    Next Article
    इधर उमर अब्दुल्ला वंदे मातरम् गा रहे हैं, उधर महबूबा मुफ्ती चाहती हैं पाकिस्तान से बात करे भारत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment