Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 की मौत:कानपुर देहात में रूरा-डेरापुर रोड पर शारदा गेस्ट हाउस के सामने हुआ हादसा, एक गंभीर घायल

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रूरा-डेरापुर रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:15 बजे रूरा-डेरापुर रोड स्थित शारदा गेस्ट हाउस के सामने दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में हसनापुर गांव निवासी 35 वर्षीय सूर्यभान सिंह पुत्र शिवनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बलुआपुर, भाऊपुर निवासी 30 वर्षीय कमल दोहरे पुत्र प्रकाश ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। एक घायल का अस्पताल में इलाज जारी दुर्घटना में कमल दोहरे के साथ बाइक पर सवार 40 वर्षीय रामपाल पुत्र पूसे दोहरे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची रूरा थाना पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सड़क पर फैला खून, कुछ देर बाधित रहा यातायात प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर काफी दूर तक खून फैल गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे का कारण पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की भिड़ंत हादसे की वजह मानी जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AN-32 क्रैश में शहीद प्रशांत पंचतत्व में विलीन:देहरादून में तिरंगा लेकर श्मशान घाट पहुंचीं मां; पति की तस्वीर थामे चिता के पास खड़ी रहीं पत्नी
    Next Article
    मल्टीमीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की विचार गोष्ठी आयोजित:सम्मान समारोह में उठी पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment