Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज में 25 लाख नही मिलने पर पत्नी से मारपीट:पति पर गला घोंटने की कोशिश और घर से निकालने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दहेज में 25 लाख रुपये न मिलने पर उसके साथ मारपीट की गई और गला घोंटने का प्रयास किया गया। सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी वर्ष 2021 में खुदागंज निवासी अमित राठौर से हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में चार पहिया वाहन, नकद और अन्य सामान दिया था। हालांकि, पति और ससुराल वाले इस दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त 25 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। जब पीड़िता ने अपने पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मायके पक्ष ने कई बार ससुराल पक्ष से बात करने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। महिला ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराल वालों ने उसे कई बार कमरे में बंधक बनाकर पीटा और गला घोंटने की कोशिश की। पीड़िता ने अपने देवर पर भी गलत नीयत रखने और कई बार गलत हरकतें करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जब उसने पति को इस बारे में बताया, तो उसने देवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 21 फरवरी को पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसे कमरे में बंद करके पीटा और गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। अगले दिन, 22 फरवरी को, पीड़िता के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी और उसे सीधे थाने ले गए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी:मिलावटी सामान नष्ट, तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए
    Next Article
    सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक्री शुरू:पाकिस्तान की जीत-हार तय करेगी सेमीफाइनल-फाइनल का वेन्यू; जगह चेंज होने पर रिफंड होगा पैसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment