Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज उत्पीड़न, जहर देने के आरोप में पति गिरफ्तार:बिजनौर में मायके पक्ष ने लगाया पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप

    1 day ago

    1

    0

    बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और पत्नी को विषैला पदार्थ खिलाने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई। यह मामला बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव जन्दरपुर निवासी सलमान पुत्र जाकिर की तहरीर पर आधारित है। सलमान ने 30 मई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की शादी हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी नौशाद से हुई थी। तहरीर के अनुसार, 29 मई को नौशाद और उसके अन्य परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सलमान की बहन के साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने बहन को विषैला पदार्थ भी खिला दिया। इस घटना के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सलमान की तहरीर के आधार पर पति नौशाद सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र भी दिए थे। इसी क्रम में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी पति नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में नामजद शेष अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में अमृत जल योजना की टेस्टिंग में फूटी पाइपलाइन:टेस्टिंग में खुली खामियां, 400 करोड़ की योजना से सड़कों के धंसने का खतरा
    Next Article
    मिर्जापुर में 4,800 कर्मियों को योग प्रशिक्षण:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, 22 केंद्रों पर 3 दिवसीय कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment