Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाईलैंड से 200 भारतीयों को लेकर फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई:बैंकॉक एयरपोर्ट पर 28 घंटे से फंसे थे; एअर इंडिया की फ्लाइट में थी तकनीकी खराबी

    18 hours ago

    2

    0

    थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक एयरपोर्ट पर फंसे करीब 200 भारतीय यात्रियों को लेकर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट शनिवार सुबह दिल्ली लैंड हुई है। यात्री गुरुवार रात से करीब 30 घंटे से फंसे थे। हंगामे के बाद फ्लाइट शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इनमें मध्य प्रदेश के कई यात्री भी शामिल हैं। एअर इंडिया ने शुक्रवार शाम 7:15 बजे फ्लाइट AI4335 रवाना होने की जानकारी दी थी, लेकिन तय समय पर उड़ान नहीं भरी। रात 8 बजे बोर्डिंग शुरू हुई और करीब ढाई घंटे बाद फ्लाइट दिल्ली रवाना हुई। इससे पहले कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से भारत लौट चुके थे। रनवे से वापस आई फ्लाइट इंदौर की दिव्या माहेश्वरी ने बताया कि वह थाईलैंड घूमने गई थीं। बैंकॉक से दिल्ली लौटना था। फ्लाइट रनवे पर पहुंचने के बाद अचानक वापस आ गई। यात्रियों ने केबिन क्रू से विमान के वापस आने की वजह पूछी। यात्रियों के मुताबिक, क्रू मेंबर्स ने तकनीकी खराबी की जानकारी दी। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे तक यात्रियों को फ्लाइट में ही बैठाकर रखा गया। उन्हें बताया गया कि रात 11:15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। कुछ समय बाद यात्रियों को बताया गया कि फ्लाइट की उड़ान अगले दिन तक रद्द रहेगी। फ्लाइट रद्द होने के बाद एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की। यात्री रात करीब 12 बजे होटल पहुंचे। बार-बार शेड्यूल बदलता रहा मैनेजमेंट यात्रियों ने बताया- शुक्रवार को उन्हें शाम 5:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली भेजे जाने की जानकारी दी गई। यात्रियों के मुताबिक, वे दोपहर करीब 1:30 बजे दोबारा एयरपोर्ट पहुंच गए। शुक्रवार शाम 7:15 बजे फ्लाइट उड़ान भरनी थी, लेकिन तय समय पर विमान रवाना नहीं हुआ। यात्रियों ने बताया- रात करीब 8 बजे बोर्डिंग शुरू हुई। यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से भारत लौट गए। वे करीब 28 घंटे से एयरपोर्ट और होटल के बीच इंतजार कर रहे थे। एअर इंडिया ने न तो फ्लाइट कैंसिल कर रिफंड दिया और न ही समय पर दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की। बच्चों और महिलाओं के साथ यात्रियों की परेशानी यात्रियों ने बताया कि लंबे इंतजार के दौरान छोटे बच्चे और महिलाएं भी परेशान होते रहे। शुक्रवार को उन्हें बार-बार एयरपोर्ट बुलाया गया और उड़ान के समय को लेकर जानकारी बदलती रही। उन्हें कई घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। उनका कहना था कि एअर इंडिया की ओर से उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी। एअर इंडिया ने तकनीकी खराबी का जिक्र नहीं किया एअर इंडिया ने यात्रियों को भेजे ई-मेल में बैंकॉक से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI4335 के शेड्यूल में बदलाव की जानकारी दी। एयरलाइन ने उड़ान के समय में बदलाव के लिए “ऑपरेशनल कारणों” का हवाला दिया। यात्रियों ने विमान के रनवे से वापस लौटने के बाद क्रू मेंबर्स द्वारा तकनीकी खराबी बताए जाने की बात कही है। ………………………………. यह खबरें भी पढ़ें फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 4 सेकेंड तक आउट ऑफ कंट्रोल रही थी; एयरबस कंपनी की जांच में खुलासा एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के करीब 300 फीट नीचे आने की घटना में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में एयरबस की शुरुआती ब्लैक बॉक्स जांच के मुताबिक, विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल हो गए थे। इस वजह से 4 सेकंड तक विमान पायलट के कंट्रोल से बाहर हो गया था। पढ़ें पूरी खबर एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस जांच, दावा-पायलट ने गांजा पिया था; दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के टर्बुलेंस मामले में आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने गांजा का नशा किया था। DGCA ने फिलहाल प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया:फूलों की बारिश हुई; सेना के बैंड ने धुन बजाई
    Next Article
    निहंग बोला-वाहेगुरु के आदेश पर हमला किया:सुखबीर बादल के सामने आते ही किया वार; मजीठिया का दावा- हाथ पर 150 टांके लगे, हड्डी फ्रैक्चर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment