Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दक्षिण भारत में कम बारिश का अनुमान:अरब सागर में मानसून कमजोर करने वाला सिस्टम बना; अगले 7 दिन 10 राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी

    15 hours ago

    1

    0

    देश में गर्मी अपने पीक पर है। इस बीच मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अरब सागर के ऊपर नया सिस्टम बनने की जानकारी दी है, जो मानसूनी हवाओं को कमजोर कर सकता है। इससे केरल समेत दक्षिण भारत में बारिश कम होने की आशंका है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के 10 राज्यों में अगले एक हफ्ते तक सूखी-गर्म हवाएं चलेंगी। एजेंसी के मुताबिक इस दौरान इन राज्यों में अधिकतम तापमान 45°C या उससे ज्यादा रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस कमजोर होने और कोई एक्टिव वेदर सिस्टम नहीं होने की वजह से बारिश की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को MP, UP, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के 22 शहरों में तामपान 45°C से ज्यादा रहा। UP के 22 जिलों में पारा 40°C या इससे उपर दर्ज हुआ। UP का बांदा 48.2°C के साथ मंगलवार को लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा।यहां बीते दो दिन भी तापमान 46°C से ज्यादा रहा। बांदा में 15 मई 2022 को तापमान 49°C का रिकॉर्ड बना था। दिल्ली में चौथा हीटवेव डे- दिल्ली में मंगलवार को इस साल का चौथा हीटवेव डे दर्ज किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.1°C रहा, जबकि रिज इलाका 46.5°C के साथ सबसे गर्म रहा। पंजाब-हरियाणा में रिकॉर्ड गर्मी- पंजाब के फरीदकोट में तापमान 47.3°C पहुंच गया। हरियाणा के रोहतक में 46.9°C और नारनौल में 45°C तापमान दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में पारा 43.2°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4°C ज्यादा है। मैप से समझिए कहां गर्मी, कहां हीटवेव शहरों में फील टेंपरेचर 4°C तक अधिक वास्तविक तापमान और फील टेंपरेचर में हर शहर में औसत 2°C से 4°C तक का अंतर है। क्लाइमेट एक्सपर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग जो तापमान बताता है, लोगों को उससे कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से होता शहरीकरण है। इससे तापमान में उछाल आ रहा है। फील फैक्टर तेजी से बढ़ता जा रहा है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 21 मई: राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव चलेगी। यहां रात में भी हीटवेव जैसे हालात रहेंगे। असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश का अनुमान है। 22 मई: छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट है। ओडिशा में गर्म और उमस रहेगी। अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश संभव। मानसून की दक्षिण अरब सागर में एंट्री भारत को भिगोने वाले दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने मंगलवार को कोमरिन सागर, श्रीलंका, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भाग के कुछ और हिस्सों को कवर कर लिया। यह दक्षिण अरब सागर में प्रवेश कर गया। 2-3 दिन में लक्षद्वीप समूह के मिनिकॉय द्वीप पहुंचने की संभावना है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में 4 दिन हीटवेव का अलर्ट, नौगांव में पारा 47°C, 22 शहरों में 44°C पार मध्य प्रदेश में मंगलवार को छतरपुर के 2 शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। नौगांव में तापमान रिकॉर्ड 47°C और खजुराहो में 46.4°C रहा। राज्य के 22 शहरों का अधिकतम तापमान 44°C से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: अगले 5 दिनों तक चलेगी हीटवेव, काशी विश्वनाथ प्रशासन बोला- धूप में मंदिर आने से बचें मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक पूरे प्रदेश में गर्मी रहेगी। आज हीटवेव का 11 जिलों में रेड, 14 जिलों में ऑरेंज और 28 जिलों में यलो अलर्ट है। ज्यादातर जिले लू की चपेट में रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। दिन का तापमान 44°C से 48°C तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 16 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी, पारा 46°C पार; जयपुर में बाड़मेर-जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म रातें राजस्थान में गर्मी और हीटवेव का असर तेज हो गया है। सिरोही को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच रहा। जयपुर में रात की गर्म बनी हुई हैं। मंगलवार को यहां मिनिमम तापमान 31.3°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 33 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 3°C तक गिर सकता है तापमान, 42.7°C के साथ कैमूर सबसे गर्म बिहार में आज 33 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में ऑरेंज और 18 में यलो अलर्ट जारी किया है। अगर बारिश होती है तो अधिकतम तापमान 2°C से 3°C तक गिर सकता है। मंगलवार को कैमूर के भभुआ में अधिकतम तापमान 42.7°C रहा था। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: पूरे राज्य में हीटवेव का अलर्ट, चंडीगढ़ के स्कूलों में छुटि्टयां, 14 दिन में दूसरी हेल्थ एडवाइजरी जारी मौसम विभाग ने आज पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 23 मई तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मंगलवार के मुकाबले तापमान में 1.1°C की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को फरीदकोट सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 47.3°C रहा। बाकी जिलों में भी तापमान 40°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में पहली बार हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, रोहतक में पारा 46.9°C पहुंचा, अगले 5 दिन ऐसे ही हालात रहेंगे हरियाणा में इस सीजन हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को रोहतक राज्य में सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.9°C रहा। 7 शहरों में का तापमान 45°C रहा था। 25 मई से नौपता शुरू हो रहे हैं। इससे तापमान और बढ़ने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… गर्मियों में हेल्थ का कैसे रखें ख्याल… यह खबर भी जरूर पढ़ें जरूरत की खबर- गर्मियों के लिए वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: इन 9 संकेतों को न करें इग्नोर, बरतें 11 जरूरी सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर गर्मियों में फिटनेस रूटीन बनाए रखना चैलेंजिंग होता है। इस दौरान पसीना ज्यादा आता है, जल्दी थकान होती है और डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है, जिससे वर्कआउट मुश्किल होता है। कुछ लोग इस वजह से एक्सरसाइज अवॉइड करते हैं, जबकि कुछ बिना सावधानी के वर्कआउट करते हैं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ:अब 66 जातियां ही कोटे में रहेंगी; ममता ने जिसे चीफ व्हिप से हटाया, केंद्र ने उन्हें Y सिक्योरिटी दी
    Next Article
    देशभर में 15 लाख दवा दुकानें बंद:ऑनलाइन बिक्री का विरोध कर रहे; एमपी, चंडीगढ़, बिहार में लोग परेशान दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment