Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देशभर में 15 लाख दवा दुकानें बंद:ऑनलाइन बिक्री का विरोध कर रहे; एमपी, चंडीगढ़, बिहार में लोग परेशान दिखे

    11 hours ago

    1

    0

    दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों के कॉम्पिटीशन के विरोध में बुधवार को देशभर के 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद हैं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। बंद का मामूली असर दिख रहा है। पटना के IGIMS के बाहर मरीज और उनके परिवार वाले दवाओं के लिए परेशान दिखे। वहीं, चंडीगढ़ के PGI में इलाज कराने आए कश्मीर के एक परिवार को भी दवाई नहीं मिल सकी। उसने कहा, 'दवाएं नहीं मिल रही हैं।' हालांकि, AIOCD ने कहा था कि बंद के दौरान भी अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इमरजेंसी दवाओं की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। देशभर में बंद से जुड़ी तस्वीरें… दवा दुकानदारों की 4 मांगें कोविड-19 के दौरान सरकार ने ई-फार्मा को छूट दी कोविड-19 महामारी के दौरान, भारत सरकार ने लॉकडाउन में लोगों तक जरूरी दवाइयां पहुंचाने के लिए ई-फार्मा स्टोर्स (ऑनलाइन मेडिकल स्टोर्स) को कई बड़ी रियायतें दी थीं। सरकार ने ई-फार्मा को आवश्यक सेवा का दर्जा दिया, जिससे लॉकडाउन में भी उनकी डिलीवरी बिना रोक-टोक जारी रही। इसके अलावा, नियमों में ढील देते हुए डॉक्टरों के डिजिटल प्रिसक्रिप्शन (व्हाट्सएप या ईमेल पर भेजी गई पर्ची) के आधार पर दवाइयां बेचने की मंजूरी दी गई। घर-घर जाकर दवाइयां पहुंचाने की प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया ताकि लोग अस्पतालों या मेडिकल स्टोर पर भीड़ लगाने के बजाय सुरक्षित तरीके से घर बैठे ही अपनी रेगुलर और जरूरी दवाइयां मंगा सकें। देश के 4 राज्यों में हड़ताल का असर 1. बिहार: अस्पतालों में मरीज के अटेंडेंट परेशान बिहार में 40 हजार से ज्यादा दवा दुकानें हड़ताल में शामिल हैं। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से इस आंदोलन का समर्थन किया है। संगठनों ने सभी दवा विक्रेताओं, फार्मासिस्टों और थोक व्यापारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्यप्रदेश: भोपाल में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद मध्य प्रदेश में बुधवार को दवा दुकानें बंद रहेंगी। अकेले भोपाल में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स इस बंद में शामिल हैं। सिर्फ अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स को ही खुला रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 18 हजार मेडिकल स्टोर्स खुले नहीं छत्तीसगढ़ में करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, जिनमें थोक और रिटेल दोनों दुकानें शामिल हैं। रायपुर में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। बस्तर जिले में 300 और जगदलपुर शहर में करीब 120 मेडिकल दुकानें बंद हैं, हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए संचालकों ने ऑनलाइन नंबर जारी किए हैं और महारानी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरी खबर पढे़ं… 4. पंजाब: चंडीगढ़ में 25 हजार मेडिकल स्टोर बंद पंजाब और चंडीगढ़ में आज मेडिकल स्टोर संचालकों की 24 घंटे की हड़ताल चल रही है। जिससे लोगों को दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ के PGI में इलाज कराने आए कश्मीर के एक परिवार को भी दवाई नहीं मिल सकी और वह मेडिकल स्टोर के बाहर इंतजार करता रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दक्षिण भारत में कम बारिश का अनुमान:अरब सागर में मानसून कमजोर करने वाला सिस्टम बना; अगले 7 दिन 10 राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:बेंगलुरु में 35 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, 3 विदेशी महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment