Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठेकेदार को नाबालिग ने तलवार से काटा डाला, VIDEO:गोरखपुर में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर वार किए, हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की हत्या का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि नाबालिग आरोपी सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर ठेकेदार पर तलवार से हमला करता है। हाथ-सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ वार करता है। ठेकेदार हाथ जोड़कर छोड़ देने की मिन्नतें करता रहता है, लेकिन आरोपी को तरस नहीं आया। जब लगा कि ठेकेदार मर चुका है तो आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी ने हत्या 8 अगस्त को थी, लेकिन इसका वीडियो गुरुवार देर शाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि एक साल पहले आरोपी के चचेरे भाई की हत्या हुई थी। मामले में ठेकेदार के परिवार के कुछ लोगों का नाम सामने आया था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में 8 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना प्रभारी को SSP एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने लाइन हाजिर कर दिया है। SSP का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। घटना सिकरीगंज थाना क्षेत्र की है। देखिए 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- पार्षद ने पोस्ट किया वीडियो 11 अगस्त को बेतियाहाता के पार्षद और वकील विश्वजीत त्रिपाठी ने ठेकेदार की हत्या का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया। उनका आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के लिए पुलिस उन पर दबाव बना रही थी। कचहरी में भी पुलिस पहुंची और उन्हें थाने ले जाने की कोशिश की गई। इस पर वकील ने विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस वहां से वापस चली गई। 2024 में हुई हत्या से जुड़ी थी पुरानी रंजिश ग्रामीणों के मुताबिक, शिवकुमार की हत्या की वजह करीब 2 साल पुरानी रंजिश थी। 2024 में राहुल चौधरी के चचेरे भाई आदेश चौधरी की हत्या हुई थी। तब से राहुल और उसका परिवार शिवकुमार से नफरत करता था। हत्या का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया- पुलिस ने मामले में सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लापरवाही के आरोप में सिकरीगंज थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… गाय को टक्कर मारने पर सरकारी डॉक्टर को पीटा:बदायूं में भीड़ ने स्कॉर्पियो से खींचकर थप्पड़-घूसे मारे, कपड़े फाड़े; गाड़ी तोड़ी बदायूं में मंगलवार दोपहर 2 बजे सरकारी डॉक्टर की स्कॉर्पियो की टक्कर से एक गाय घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ आक्रोशित हो गई। लोगों ने स्कॉर्पियो चला रहे डॉक्टर को गाड़ी से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। उसको जमकर थप्पड़ और घूसे मारे। डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए। वह हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। इस दौरान भीड़ ने डॉक्टर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर CEO के लिए दूसरे दिन भी इंटरव्यू जारी:6 लोगों को बुलाया, सवाल पूछ रहे- शिखा रखते हैं, जनेऊ पहनते हैं?
    Next Article
    अतीक के बेटे की कार कैसे पलटी, सामने आया VIDEO:लोडिंग वाहन को ओवरटेक किया, फिर डिवाइडर से टकराकर 10 फीट उछली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment