Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन के जोड़े में लड़की का बुलेट पर डांस:मुरादाबाद में फिल्मी गानों पर रील बनाईं, लोग देखकर मुस्कुराए

    8 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में दुल्हन के लिबास में एक लड़की मे खतरनाक अंदाज में बाइक चलाई और रील बनाई। इसके सामने आए वीडियो में लड़की कभी बाइक का हैंडल छोड़कर एक्सप्रेशन देती दिख रही, तो कभी फिल्मी स्टाइल में एक्टिंग करती दिखाई देती है। तुमको देख के झूम गया…लट्टू की तरह मैं घूम गया और दूल्हा तू, दुल्हन मैं जैसे गानों पर बने ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर वीडियो में लड़की ने कपड़े भी अलग-अलग पहने हैं। हाईवे पर इस तरह की हरकतों को लेकर लोगों ने यातायात नियम तोड़ने को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों ने लड़की के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पहले 3 तस्वीरें देखें… जानिए वीडियो में क्या दिख रहा लड़की ने तीनों वीडियो दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बनाए हैं। तीनों वीडियो में वह दुल्हन के लिबास में सजी-धजी दिखती है। पहले वीडियो में जब लड़की बाइक चला रही है, तब बैकग्राउंड में गाना बजता है- कब बनूंगी मैं शहजादी…कब मिलेगी हमें आजादी…कब होगी हमारी शादी…हाए राम। दूसरे वीडियो में गाना बज रहा है- मेरे दिल की हर धड़कन में इश्क समाया…इश्क में जब दिल घबराया…दूरियां दिल सह नहीं पाया। साजन-साजन…। इस वीडियो में तो वह बाइक चलाते समय दोनों हाथ छोड़कर डांस करती भी दिखाई दे रही है। वहीं, जो तीसरा वीडियो लड़की ने पोस्ट किया है, उसमें गाना लगा है- तेरी जवानी देख के मेरा दिल भटके…छुआ मुझे तो लगेंगे बिजली के झटके…। बाइक चलाती लड़की के आगे एक अन्य व्यक्ति दूसरी बाइक पर बैठा रील बनाता है। वीडियो में दिख रहा है कि हाईवे से गुजर रहे लोग बाइक चला रही लड़की को देखकर हंस रहे हैं। इसके बावजूद लड़की बेफिक्र स्टाइल में बाइक चला रही है। इस बीच कई लोग तो लड़की को देखने के लिए बीच हाईवे पर रुक भी गए। कुछ लोगों ने हाईवे पर लड़की के फोटो-वीडियो भी बनाए। इन वीडियो को ITZ Tuba नाम के फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया है। इस पर ज्यादातर हाईवे पर बाइक चलाते हुए वीडियो ही शेयर किए गए हैं। पेज पर 1 लाख 93 हजार फॉलोअर्स हैं। लड़की को पुलिस तलाश रही वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की लोकेशन चेक कराई जा रही है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को वीडियो की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जैसे ही लोकेशन कन्फर्म होगी, संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुरादाबाद पुलिस पहले भी हाईवे और सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट कर रील बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए… एलएलबी छात्रा से रेप के आरोपी ने जुलूस निकाला, गाजियाबाद जेल से छूटते ही समर्थकों ने फूल बरसाए गाजियाबाद में रविवार को एलएलबी छात्रा से रेप का आरोपी 8 महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आया। डासना जेल से निकलते ही समर्थकों ने उसपर फूल बरसाए। उसे कंधे पर बैठाकर जेल परिसर से सड़क तक ले गए। फिर गाड़ियों का काफिला निकालकर जुलूस निकाला गया। समर्थकों ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आरोपी हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष रह चुका है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी BJP की नई टीम तैयार, 10 दिन में ऐलान:पंकज चौधरी दिल्ली में बड़े नेताओं से मिले, मोर्चे के अध्यक्षों पर पेंच फंसा
    Next Article
    मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव लखनऊ पहुंचे:प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, अपर्णा और परिजनों को ढांढस बंधाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment