Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली पुलिस ने ऋतिक शुक्ला को हिरासत से छोड़ा:ललितपुर से पकड़ा था, AI समिट मामले में 9 दिन पूछताछ के बाद मिली क्लीनचिट

    18 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव ऋतिक शुक्ला उर्फ मोंटी को एआई समिट मामले में क्लीनचिट देते हुए हिरासत से रिहा कर दिया है। उन्हें 2 मार्च सोमवार शाम को छोड़ा गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल जांच टीम ने नौ दिनों की पूछताछ के बाद उन्हें निर्दोष पाया। मोंटी शुक्ला को 22 फरवरी को ललितपुर से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। उन्हें दिल्ली के भारत मंडपम में 20 फरवरी को हुए एआई समिट में विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में पकड़ा गया था। दिल्ली ले जाकर उनसे गहन पूछताछ की गई और मामले की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान एआई समिट मामले में मोंटी का कोई दोष सिद्ध नहीं हुआ। उनकी रिहाई के बाद परिजनों और समर्थकों ने राहत महसूस की। इससे पहले, मोंटी की रिहाई की मांग को लेकर ललितपुर में 26 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया:पुरैना मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    चंद्र ग्रहण पर भदोही के मंदिरों में सन्नाटा:सुबह 8 बजे कपाट शाम, 6:47 बजे खुलेंगे, आरती भी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment