Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत:हाथरस के एटा-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा, दिल्ली से कायमगंज दरगाह जा रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में आज तड़के एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा-अलीगढ़ हाईवे पर हुसैनपुर के निकट हुई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक युवकों की पहचान दिल्ली के नागलोई निवासी समीर (20 वर्ष, पुत्र मुन्ना खां), असलम (26 वर्ष, पुत्र राजू) और मुस्तकीम (25 वर्ष, पुत्र इकबालुद्दीन) के रूप में हुई है। ये तीनों कल रात दिल्ली से कायमगंज दरगाह के लिए निकले थे। वे दिल्ली में मेहनत मजदूरी का काम करते थे। सूचना मिलते ही सिकंद्राराऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इससे पहले बाइक को टक्कर मरने वाला वाहन चालक वाहन को लेकर वहां से भाग गया। मृतकों के परिजनों को किया सूचित पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। मुस्तकीम और असलम शादीशुदा थे। उनके कुछ रिश्तेदार भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के किशोर की नोएडा में मौत:ट्रक ने मारी टक्कर, गोलगप्पे बेचकर करता था परिवार का गुजारा
    Next Article
    कानपुर में होली के रंग में रंगे लोग:पिचकारी लेकर मस्ती कर रहे बच्चे, आनन्देश्वर मन्दिर में हजारों लोग खेलेंगे फूलों की होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment