Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धामपुर में खेली जाती हैमथुरा-वृंदावन जैसी ऐतिहासिक होली:दुल्हेंडी पूर्व संध्या पर निकला भव्य जुलूस, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के धामपुर में दुल्हेंडी की पूर्व संध्या पर एक भव्य होली जुलूस निकाला गया। आदर्श होली हवन समिति के तत्वावधान में आयोजित यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर रात निर्धारित स्थल पर संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सजी इन झांकियों के बीच नृत्य कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। धामपुर क्षेत्र मथुरा-वृंदावन के बाद अपनी ऐतिहासिक होली के लिए जाना जाता है। यहां पिछले कई सालों से होली के कई दिन पहले से ही रंग खेलना शुरू हो जाता है, जो इस क्षेत्र की एक विशिष्ट पहचान है। जुलूस का शुभारंभ नगर पालिका परिषद धामपुर के अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निश्चल पाल, पंडित शरदचन्द शर्मा, शलभ अग्रवाल और खुशीराम सैनी ने नारियल फोड़कर तथा गुब्बारे उड़ाकर किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर धामपुर नगर पालिका अध्यक्ष रवि चौधरी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में होली के रंग में रंगे लोग:पिचकारी लेकर मस्ती कर रहे बच्चे, आनन्देश्वर मन्दिर में हजारों लोग खेलेंगे फूलों की होली
    Next Article
    संभल में सुबह 7 बजे घना कोहरा, AQI 181 पहुंचा:न्यूनतम 14, अधिकतम 35 डिग्री; सर्द हवाओं से लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment