Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के किशोर की नोएडा में मौत:ट्रक ने मारी टक्कर, गोलगप्पे बेचकर करता था परिवार का गुजारा

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के गुन्नौर क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी 17 वर्षीय नीतू कुमार की नोएडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह नोएडा में गोलगप्पे की ठेली लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में राजघाट गंगा पर अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, नीतू रात में गोलगप्पे बेचने के बाद थैला लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नीतू अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम झमन सिंह और बहन का नाम सुमन कुमारी है। किशोर की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई झमन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के बाद नोएडा पुलिस ने नीतू का पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार दोपहर को उसका शव गांव लाया गया और देर शाम राजघाट गंगा पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में लकड़ी के पाटे से मारकर युवक की हत्या:शराब पीते समय दोनों में हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत:हाथरस के एटा-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा, दिल्ली से कायमगंज दरगाह जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment