Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट बोला-कोई पाबंदी काम नहीं करेगी:कहा- हम जितने ज्यादा आदेश देंगे, नियमों का उल्लंघन उतना ही बढ़ेगा

    3 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए वह जितने ज्यादा आदेश और पाबंदियां लगाएगा, उनका उल्लंघन उतना ही बढ़ेगा। कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ सख्त नियम बनाने से प्रदूषण की समस्या हल हो सकती है? बेंच ने प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत बताई। मामले की सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने की। कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद 16 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई करेगा। CJI बोले- दिल्ली का AQI पहले ही 400 तक पहुंच रहा है, सुनवाई की 5 बड़ी बातें... प्रदूषण रोकने के लिए 5 प्रमुख क्षेत्रों में नियम बनाए गए केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि प्रदूषण रोकने के लिए पांच प्रमुख क्षेत्रों में नियम बनाए गए हैं। इनमें उद्योगों से निकलने वाला धुआं, गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण, निर्माण और तोड़फोड़ से उड़ने वाली धूल, सड़कों की धूल और पराली जलाना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को दिल्ली के कुल प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी 14% थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में कुछ आदेश जारी करेगा। वहीं, सीनियर वकील अमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने कोर्ट को बताया कि प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी के आसपास बना हुआ है, यह ऐसा है जैसे कोई व्यक्ति रोजाना 30 सिगरेट पी रहा हो। दिल्ली में शहर का औसत AQI 391 दर्ज किया गया दिल्ली में शुक्रवार को चारों तरफ धुंध छाई रही। प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा और शहर का औसत AQI 391 दर्ज किया गया। दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 30 पर शुक्रवार सुबह 9 बजे AQI 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। बाकी केंद्रों पर भी हवा की हालत बहुत खराब थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, रोहिणी में सबसे ज्यादा AQI 475 दर्ज किया गया। वहीं, IIT दिल्ली में यह 472 रहा। वहीं, एक याचिका में मांग की गई थी कि AQI एक तय स्तर से ऊपर पहुंचने पर सभी उम्र के बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिए जाएं या हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराई जाए। इस पर बेंच ने कहा कि वह विशेषज्ञों की राय के आधार पर फैसला करेगी। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का शुक्रवार का AQI ---------------- यह खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला-कोहली से बिना पटाखे दिवाली की अपील कराएं:जागरूकता के लिए ऐसी शख्सियतों की मदद लें; प्रदूषण से 20 लाख मौतों के दावे पर टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बिना पटाखे चलाए दिवाली मनाने को लेकर सुझाव दिया। कोर्ट ने कहा कि विराट कोहली जैसी मशहूर शख्सियतों की मदद से लोगों को जागरूक किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फारूक अब्दुल्ला बोले- नेशनल कॉन्फ्रेंस कभी नहीं टूटेगी:नाराज 25 विधायकों से मिले, ये 8 दिन से डिप्टी सीएम को हटाने की मांग पर अड़े
    Next Article
    बेंगलुरु में पत्नी-सास समेत ससुराल के 7 सदस्यों की हत्या:मायके जाने से नाराज था पति; पार्टी के बहाने घर बुलाया, सिलबट्टे से जान ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment