Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट से पक्षी टकराया:आगे का हिस्सा डैमेज, टेकऑफ करते समय हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 517 टेकऑफ के दौरान एक पक्षी से टकरा गई। जिसके चलते विमान के आगे का हिस्सा पिचक गया। फ्लाइट को शाम 4:25 बजे उड़ान भरनी थी। घटना के बाद एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ ने विमान की पूरी जांच की। वीडियो में एयरपोर्ट कर्मचारी विमान के नोज कोन (अगले हिस्से) की जांच करते नजर आए। बर्ड स्ट्राइक तब होती है जब उड़ान के दौरान या टेकऑफ और लैंडिंग के समय पक्षी विमान से टकराते हैं। इससे विमान के इंजन और विंडशील्ड को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। बर्ड स्ट्राइक कितनी खतरनाक हो सकती है? बर्ड स्ट्राइक का असर इस बात पर निर्भर करता है कि पक्षी कितना बड़ा है, कितने पक्षी हैं और वे विमान के किस हिस्से से टकराए हैं। एक छोटे पक्षी की टक्कर से मामूली नुकसान हो सकता है, जबकि बड़े पक्षी या पक्षियों के झुंड से टक्कर गंभीर हो सकती है। पक्षी इंजन में चले जाएं तो क्या होता है? पक्षी इंजन में पहुंचने पर तेज गति से घूम रहे इंजन के ब्लेड से टकराते हैं। इससे इंजन के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। आधुनिक विमान इंजनों को ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन और टेस्ट किया जाता है, लेकिन बहुत बड़ी या कई पक्षियों की टक्कर फिर भी गंभीर हो सकती है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट, पायलट का इनकार: जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट से अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक का सिग्नल मिला था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिजिजू बोले- विपक्षी नेता ओवैसी से सीखें:वे समझदार; मस्क विवाद पर असदुद्दीन ने कहा था- मोदी से 100 मतभेद, मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता
    Next Article
    केरल के पूर्व CM को ED का समन:घर पर नोटिस चिपकाया, मनी लॉन्ड्रिंग-भ्रष्टाचार मामले में दो FIR पहले से दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment