Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दलेर मेहंदी के समर्थन में अनुपम खेर और बादशाह आए:बोले- सार्वजनिक मंच पर लांछन लगाना गलत, दो-तीन साल से सिंगर ठीक नहीं हैं

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद में अब उनके भाई के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, कपिल शर्मा भी उनके पक्ष में खुलकर सामने आए हैं। अनुपम खेर इस समय विदेश में हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगा कि किसी को भी किसी से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए, वह भी खुले मंच पर। यह उचित नहीं है। किसी पर इस तरह सार्वजनिक रूप से लांछन लगाना गलत है। जबकि कपिल शर्मा ने उनकी सर्जरी की बात बताई है। वहीं, रैपर बादशाह का कहना है कि दलेर मेहंदी के साथ जो हुआ है, वह गलत है। महान कलाकार सम्मान के हकदार है, खासकर तब, जब वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हो, हमेशा आदर और सम्मान हो। दो-तीन साल से ठीक नहीं हैं दलेर मेहंदी अनुपम खेर ने कहा, "मैं विदेश में हूं। वीडियो देखा कि दलेर मेहंदी मंच पर गा रहे थे। कोई मंत्री जी मंच पर चढ़कर बदतमीजी से बात कर रहे थे। बहुत कुछ कह रहे थे। मैं वहां पर नहीं था, इसलिए मुझे पता नहीं है। मैं दलेर मेहंदी को पिछले 25 से 30 साल से जानता हूं। मैं इतना कह सकता हूं कि वह शराब नहीं पीते। वास्तव में, वह बेहतरीन इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं मिला हूं। हो सकता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। हमारे एक दोस्त डॉक्टर हैं, जो वहां मुझे मिलते रहते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछता हूं। दो-तीन साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं है।" सार्वजनिक रूप से लांछन लगाना ठीक नहीं अनुपम खेर ने कहा कि हो सकता है कि इस आयोजन के लिए दलेर मेहंदी की प्रतिबद्धता रही हो और वह मना न कर पाए हों। यही व्यावसायिकता है कि वह अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहे। लेकिन उन्होंने गाया। यह भी हो सकता है कि उन्होंने गाने पर सिर्फ होंठ हिलाए हों, क्योंकि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत बुरा लगा कि किसी को भी किसी से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए, वह भी खुले मंच पर। यह उचित नहीं है। इस तरह सार्वजनिक रूप से लांछन लगाना गलत है।" संगीत जगत के लोगों को इस बारे में बात करनी चाहिए अनुपम खेर ने कहा कि लोगों को इस मामले पर बात करनी चाहिए। संगीत जगत के लोगों को भी इस बारे में अपनी बात रखनी चाहिए। यह सिर्फ मीका की जिम्मेदारी नहीं है कि वह अपने भाई का बचाव करें। बचाव करने की बात नहीं है, बल्कि अपनी बात रखने की जरूरत है। हमें इस बारे में बात करनी चाहिए और उन लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए, जिन्हें हम जानते हैं। दलेर जी, आप ग्रेट हो अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि उन्हें उनके फैसले, व्यावसायिकता, अच्छाई और महानता पर भरोसा है। उन्होंने दलेर मेहंदी के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने कहा, "भगवान आपका भला करे। आप जल्द स्वस्थ हों, क्योंकि मुझे पता है कि आपकी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे दुख है कि आपको इस सब से गुजरना पड़ा। रब राखा, तुसी ग्रेट हो।" कपिल शर्मा बोले सर्जरी हुई थी कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इस्टग्राम पर लिखा है पाजी एक गंभीर सर्जरी से गुजरे हैं जिसके बारे में लोग नहीं जानते। हम सभी को दूसरों के प्रति थोड़ा और दयालु होने की जरूरत है। हम नहीं जानते कि कोई किस दौर से गुजर रहा है। स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद @mikasinghingh पाजी। भगवान दलेर पाजी पर कृपा बनाए रखें । हमें आपसे प्यार है दलेर पाजी । इससे पहले दलेर मेहंदी के भाई मीका ने कहा था कि अगर आप कभी दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखेंगे, तो मैं गाना छोड़ दूंगा!" दलेर के साथ जो हुआ है वह गलत है रेपर बादशाह ने भी दलेर मेहंदी के साथ जो हुआ है, उसे गलत बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर लिखा है "दलेर मेहंदी पाजी एक लीजेंड (महान कलाकार) हैं। आप अपनी निराशा जाहिर कर सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसे कलाकार को अपमानित करना, जिन्होंने हमारे संगीत जगत को इतना कुछ दिया है, बेहद निराशाजनक है। महान कलाकार सम्मान के हकदार हैं, खासकर तब, जब वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हों। हमेशा आदर और सम्मान।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची
    Next Article
    किम कार्दशियन@46, क्लोदिंग स्टोर वर्कर से बनीं ग्लोबल स्टार:बॉयफ्रेंड ने सेक्स टेप किया रिलीज, गन पॉइंट पर बंदी बनाई गईं, 17100 करोड़ है संपत्ति

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment