Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने से छूटते ही पत्नी को चापड़ से काट डाला:ढाई साल पहले की थी लव मैरिज, बेटे के सामने की हत्या, छेड़खानी के आरोप में थाने में बैठाया था

    6 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में थाने से छूटकर आए पति ने बीच बाजार चापड़ से पत्नी को काट दिया। फिर वहां से भाग गया। आरोपी ने पत्नी की दोस्त को भी चापड़ लेकर दौड़ाया। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति सोमवार को छेड़खानी के आरोप में थाने में बिठाया गया था। उसपर उसकी पत्नी की दोस्त ने ही छेड़खानी की शिकायत की थी। जांच में आरोप झूठा मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को छोड़ दिया। छूटने के बाद आरोपी चापड़ लेकर अपनी पत्नी के ब्यूटी पार्लर पहुंचा। वहां उसने अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की तो वह बाहर की ओर भागी। उसका पीछा करके उसने गले पर चापड़ से वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी की दोस्त को भी दौड़ा लिया। लेकिन किसी तरह से उसने भागकर अपनी जान बचाई। मामला जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर शादियाबाद थाना के दयालपुर का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला दयालपुर निवासी कुसुम विश्वकर्मा (30) कस्बे के मुबारकपुर कुदरतुल्ला मोहल्ले में किराये के मकान में ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। उनके साथ जबरापार निवासी प्रिया (27) पार्लर में काम करती थी। कुसुम की पहली शादी करीब आठ साल पहले आजमगढ़ के हर्षपुर निवासी राहुल विश्वकर्मा से हुई थी। शादी के तीन साल बाद वह अपने मायके आ गई। इसके बाद उसने अपनी पहले पति राहुल को छोड़ दिया। इसके बाद कुसुम गाजीपुर आ गई और दयालपुर में एक किराए पर दुकान लेकर ब्यूटी पार्लर चलाने लगी थी। इसी पार्लर में करीब तीन साल पहले रवीकांत उर्फ हनी कुमार (33) से मुलाकात हुई थी। दोनों ने 6 महीने के अफेयर के बाद करीब ढाई साल पहले लव मैरिज कर ली। हनी गाजीपुर में ही ऑर्केस्ट्रा चलाता है। शादी के बाद हनी को कुसुम पर शक होने लगा कि उसका कहीं किसी के साथ अफेयर चल रहा है। वह उसे परेशान और उसके साथ मारपीट करने लगा। वहीं, सोमवार को कुसुम के साथ काम करने वाली प्रिया ने उसके पति हनी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत कर दी। पुलिस हनी को उठाकर थाने ले गई। सोमवार सारा दिन थाने पर बैठाए रखा। जांच में पुलिस ने आरोप को झूठा पाया और हनी को छोड़ दिया। चापड़ लेकर पहुंचा पार्लर हनी गुस्से में कुसुम के पार्लर पहुंचा। उसके हाथ में चापड़ था। उसने घुसते ही कुसुम पर हमला कर दिया। किसी तरह से कुसुम वहां भागकर बाहर आई। करीब 100 मीटर तक पीछा करके हनी ने कुसुम के गले पर चापड़ से हमला कर दिया। वहीं, हनी ने गुस्से में कुसुम की दोस्त और छेड़खानी का आरोप लगाने वाली प्रिया को भी मारने के लिए दौड़ाया। प्रिया की गोद में हनी और कुसुम का बेटा भी था। प्रिया ने किसी तरह से भागकर अपना जान बचा ली। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी पति हनी से पूछताछ कर रही है। वहीं, कुसुम के परिजनों का आरोप है कि हनी कुसुम को आए दिन दहेज की गाड़ी और सोने की चेन के लिए परेशान करता था। उसके साथ मारपीट करता था। शादियाबाद थाना प्रभारी वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें-- ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या:गोरखपुर में पड़ोसी व्यापारी के मकान में मिली लाश; खेलते वक्त उठा ले गए थे गोरखपुर के ज्वैलरी कारोबारी के 10 साल के पोते की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लाश घर से 50 मीटर दूर कपड़ा कारोबारी के घर में मिली। बच्चा सोमवार शाम को लापता हो गया था। वह स्कूल से घर लौटा। फिर साइकिल लेकर घर के बाहर खेलने चला गया। करीब 30 मिनट बाद परिवार को सूचना मिली कि बच्चे की साइकिल लावारिस हालत में पड़ी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तरुण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर:यूपी में 15 IPS के ट्रांसफर, अशोक मुथा डीजी फायर सर्विस बनाए गए
    Next Article
    गोरखपुर में मंदिर के बाहर महिला से रेप:वारदात CCTV में कैद हुई; आरोपी गिरफ्तार, बोला-गलती हो गई साहब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment