Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दंपति से मोबाइल-पर्स छीनने वाला शातिर गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह को मिली सफलता, मुसाफिरखाना पुलिस ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने साइकिल सवार दंपती से लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दंपती को बाइक से धक्का दिया था। इसके बाद महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, पर्स, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। मामले में फरार आरोपी संदीप यादव की तलाश की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ा पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देश पर मुसाफिरखाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी बाइक से जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोनू यादव उर्फ शिवम यादव पुत्र रामराज यादव, निवासी पूरे भवन शाह, मजरे रुदौली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से स्प्लेंडर बाइक (यूपी 36 क्यू 4318) बरामद हुई। आरोपी बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। तलाशी में मोबाइल, पर्स और नकदी मिली पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाशी लेने पर एक रियलमी मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, 400 रुपए नकद और सात चाबियां बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद सामान के संबंध में पूछताछ की तो आरोपी ने 4 सितंबर की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। बाइक से दंपती को मारी थी टक्कर, फिर छीना पर्स पूछताछ में मोनू ने बताया कि 4 सितंबर को उसने अपने साथी संदीप यादव पुत्र स्वर्गीय राजबहादुर यादव और एक बाल अपचारी के साथ मिलकर बाइक से साइकिल सवार पति-पत्नी को धक्का दिया था। इसके बाद तीनों ने महिला का पर्स और मोबाइल छीन लिया था। आरोपी के मुताबिक, पर्स में 1,200 रुपए, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और चाबियां थीं। वारदात के बाद तीनों ने सामान आपस में बांट लिया था। बीएनएस की धाराओं में केस, बाइक भी जब्त पुलिस ने मामले में धारा 309(4) और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। वारदात में इस्तेमाल बाइक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया है। पुलिस फरार आरोपी संदीप यादव की तलाश में जुटी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्र, वीरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार पाल और कांस्टेबल मिथिलेश, विपिन तिवारी व सत्यम शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन:20 समाजसेवियों को मिला समरसता सम्मान, गोरक्षपीठ की भूमिका पर चर्चा
    Next Article
    गन्ने का भाव 600 रुपए करने को किसानों का धरना:शामली में चीनी का रेट 60 रुपए किलो करने और पुराने भुगतान पर ब्याज की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment