Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थार-फॉर्च्यूनर लेकर सड़क पर ‘भाईगिरी’ नहीं चलेगी:दमन में सैकड़ों मालिकों ने ली शपथ; हाथों में पोस्टर- गुंडागर्दी दिखाने की गाड़ी नहीं; VIDEO वायरल

    23 hours ago

    1

    0

    दमन में खुले मैदान में सैकड़ों थार और फॉर्च्यूनर कतार में खड़ी थीं। इनके मालिक और ड्राइवर हाथों में रोड सेफ्टी के संदेश वाले पोस्टर लिए मैदान का चक्कर लगा रहे थे। उनपर लिखा था- ‘थार और फॉर्च्यूनर्स गुंडागर्दी दिखाने की गाड़ी नहीं’, 'भाईगिरी कूल गिरी नहीं।' इसके बाद जिला कलेक्टर ने सभी को सुरक्षित और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने का संकल्प दिलाया। मालिकों और ड्राइवरों ने हिंदी में सड़क सुरक्षा की शपथ ली। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिला कलेक्टर सौरभ मिश्रा ने यह कार्यक्रम 9 सितंबर को कराया। अभियान की 4 तस्वीरें… ड्राइवर और मालिकों ने ली शपथ, 4 मुख्य बातें… कलेक्टर ने सभी को सोशल मीडिया पर इस अभियान को शेयर करने को कहा कलेक्टर मिश्रा ने थार मालिकों से सोशल मीडिया पर इस अभियान को शेयर करने और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिंद्रा को भी इस पहल से प्रेरणा लेकर देशभर में थार के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाना चाहिए। दमन के डिप्टी कलेक्टर प्रियंशु सिंह ने बताया कि दमन आरटीओ में रजिस्टर्ड सभी थार और फॉर्च्यूनर मालिकों को संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। लोगों से विंडशील्ड या बदले हुए टायर और साउंड सिस्टम जैसी चीजें हटाने को कहा गया। थार से जुड़े 7 वायरल मामले, गोवा में रेंटल थार पर रोक की मांग दिल्ली, अगस्त 2025: 2 लोगों की मौत- चाणक्यपुरी में कथित तौर पर तेज रफ्तार रेंटेड थार ने 2 पैदल यात्रियों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बाद में इस मामले में आरोपी की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। गोवा, फरवरी 2026: 65 साल के व्यक्ति की मौत- उत्तरी गोवा के असगांव में एक रेंटेड थार की हुंडई i20 से टक्कर हुई। हादसे में 65 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद गोवा में रेंटल थार और सड़क सुरक्षा को लेकर बहस तेज हुई। गुरुग्राम, मार्च 2026: दादा और 2 पोते की मौत- पटौदी के खोड़ गांव में कथित तौर पर तेज रफ्तार Thar ने सड़क पर जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति और उनके दो नाबालिग पोतों को पीछे से टक्कर मार दी। तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया। लखीमपुर खीरी, अप्रैल 2026: दंपती की मौत- शादी से लौट रहे तीन लोगों की बाइक को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई, जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हुई। मुंबई, जुलाई 2026: दो बाइक सवारों को टक्कर- वायरल वीडियो में हरियाणा नंबर की थार को 2 बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद रुकने के बजाय आगे जाते हुए दिखाया गया। मामले में मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की। भोपाल, सितंबर 2026: कॉलोनी में थार का उत्पात- भोपाल की एक कॉलोनी में थार ने कई खड़ी कारों को टक्कर मारी, गेट तोड़ा और बाहर भी वाहनों को टक्कर मारी। घटना के बाद करीब 150 निवासी पुलिस थाने पहुंचे। नोएडा, जून 2025: सड़क पर व्यक्ति को टक्कर- एक वायरल वीडियो में थार से एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर लगती दिखी, जिसके बाद वह सड़क किनारे नाले में जा गिरा। पुलिस ने रैश ड्राइविंग समेत धाराओं में केस दर्ज किया। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र- ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत, 3 बच्चों समेत 8 की मौत:SUV को जेसीबी-क्रेन की मदद से निकाला; रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मोकिंग की लत छुड़ाएगी उत्तराखंड में तैयार 'हर्बल सिगरेट':तंबाकू-निकोटीन की जगह 15 आयुर्वेदिक औषधियां; बाबा रामदेव भी 'हर्बल हुक्का' पिलाते दिखे
    Next Article
    BRICS समिट पर कांग्रेस में मतभेद:चिदंबरम ने पूछा- देश को क्या मिला; थरूर बोले- 11 देश के नेताओं को एक मंच पर लाना भारत की ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment