Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देर रात पूर्व पार्षद राजकुमार का अंतिम संस्कार:चींख-चींख कर रोया बेटा, मुखाग्नि दी, राधा मोहन, DM, SSP सहित हजारों लोग शामिल हुए

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान का कल रात 10 बजे मोहरीपुर के एक घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान लगभग 1000 से अधिक समर्थक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। साथ ही राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, एसएसपी, डीएम सहित भारी पुलिस बल के साथ नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। 12 साल के बेटे युवराज ने रोते हुए पिता को मुखाग्नि दी। वहीं मृतक राजकुमार के पिता का हाल भी बेहाल था। शव ले जाते वक्त घर में चींख- पुकार मच गई। पूरा गांव उमड़ पड़ा। इस दौरान 'राजकुमार चौहान अमर रहे' के नारे लगे। मृतक राजकुमार मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान पहले से घात लगाएं 4 बदमाशों ने चाकू मारकर बेहरमी से उनकी हत्या कर थी। हत्या के बाद परिवार वाले और समर्थकों ने डेड बॉडी को रास्ते में रखकर चक्का जाम किया था। स्थिति को संभालने के लिए 10 थानों की फोर्स पहुंची। लोगों को वहां से हटा कर रास्ता साफ करवाया। आरोपियों की भतीजे से 4 महीने से चल रही थी रंजिश मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे चिलुआताल में वारदात हुई। 13 घंटे बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि आरोपी राज चौहान उर्फ निरहुआ और विपिन यादव बरगदवा के रहने वाले हैं। इनकी भाजपा नेता के भतीजे नितेश से 4 महीने से रंजिश चल रही थी। पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 7 को हिरासत में लिया है। इनकी भी भूमिका की जांच जा रही। प्रत्यक्षदर्शी बताया था- भाजपा नेता को 4 हमलावरों ने घेरा, ताबड़तोड़ चाकू मारे घरवालों के मुताबिक, राजकुमार (38) हर दिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। मंगलवार को भी सुबह 5 बजे घर से निकले थे। करीब 30 मिनट बाद सूचना मिली कि उनकी हत्या हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर से 500 मीटर दूर 4 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू लगने के बाद वे खुद को बचाकर भागे, लेकिन हमलावरों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। करीब 100 मीटर दूर पकड़कर उन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे गए। हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता राजकुमार चौहान की मौत की सूचना पर उनकी पत्नी सुशीला रोते-रोते बेहोश हो गईं। उनकी बहन मोहनी ने कहा—जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? भतीजी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। वारदात से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए- भीड़ का हंगामा, पुलिस ने लाठी फटकार कर हटाया वारदात के बाद 500 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया। सूचना पर 10 थानों की फोर्स पहुंची और लोगों को लाठी फटकार कर हटाया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब 5 बजे शव घर पहुंचा, जिसके बाद परिजन अपनी मांगों पर अड़ गए। सांसद बोले- हत्यारों को बचाने वालों को राज्यसभा में नंगा कर दूंगा राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के समझाने पर परिवार मान गया। देर रात मोहरीपुर के पास घाट पर दाह संस्कार किया गया। इस दौरान करीब 2000 से अधिक लोग मौजूद थे। डॉ. अग्रवाल ने कहा-पार्लियामेंट छोड़कर आया हूं, जो इस हत्याकांड के आरोपियों को बचाने आएगा, उसे राज्यसभा में नंगा कर दूंगा। भाजपा ने विधानसभा का टिकट मांग रहे थे भाजपा नेता राजकुमार चौहान बरगदवा इलाके में रहने वाले जंगी चौहान के इकलौते बेटे थे। उनकी 18 साल पहले शादी हुई थी। उनकी 2 बेटियां- सोनम (17) और प्रियंका (13) हैं, जबकि 12 साल का बेटा युवराज है। उनकी 4 बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 में बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। राजकुमार साल- 2018 से 2023 तक पार्षद प्रतिनिधि रहे। उन्होंने अपने ड्राइवर वीरेंद्र चौहान की पत्नी रिंकी देवी को पार्षद बनवाया था। बाद में रिंकी देवी ने भाजपा को समर्थन दे दिया था। एक साल पहले राजकुमार मारपीट के मामले में जेल भी गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज का SRN अस्पताल को बड़े हादसे का इंतजार!:कैंपस में लगे फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर, हौज बॉक्स खाली, पाइप गायब
    Next Article
    संभल में फरार गौ तस्कर गिरफ्तार:मुठभेड़ में घायल साथी समेत दो को जेल भेजा, पैर में गोली लगी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment