Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा भर्ती में 'पंडित' पर बवाल, जान देने पहुंचा भगवाधारी:लखनऊ में भर्ती बोर्ड ऑफिस में घुसा, केरोसीन छिड़का; पुलिसवालों ने पकड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर भगवाधारी युवक ने मंगलवार को सुसाइड की कोशिश की। वह अपने साथ बोतल में केरोसीन लेकर पहुंचा था। बोर्ड के मेन गेट से अंदर घुसते हुए उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। उसका आरोप है कि भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित को अवसरवादी से जोड़कर जानबूझकर सवाल पूछा। इसके खिलाफ मेरी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं हो रही है। ब्राह्मणों को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। आज अभी एक सिपाही ने मुझे गाली दी। युवक की पहचान बुलंदशहर के रहने वाले दीपक शर्मा के रूप में हुई है। पहले 3 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरा मामला- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से हाल ही में कराई गई दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल पर विवाद हो गया। उस सवाल में अवसरवादी के विकल्प के रूप में 'पंडित' को भी शामिल किया गया था। तमाम आपत्तियों के साथ ही लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में भी जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी गई। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह को युवक दीपक शर्मा ने लिखित शिकायत दी। तीन दिन बाद भी FIR दर्ज न होने पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुसैनगंज स्थित पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पहुंच गया और सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समझाया और उसे हुसैनगंज थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। तलाशी के दौरान उसके पास से माचिस, केरोसीन और एक बैनर बरामद हुआ। बैनर पर लिखा था- ‘ब्राह्मण का अपमान नहीं सहा जाएगा।’ 'ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुईं' दीपक का आरोप है कि 14 तारीख को हुई SI भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न में पंडित शब्द का अपमानजनक इस्तेमाल किया गया। जिससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उसने इस मामले में 14 हजरतगंज थाना में तहरीर दी थी, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। इसी से नाराज होकर उसने आत्मदाह करने का फैसला किया। वो सवाल, जिस पर हो रहा बवाल- ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- UPP-SI परीक्षा में ‘अवसरवादी’ को ‘पंडित’ से जोड़ने पर बवाल : ब्राह्मण विधायकों ने योगी को भेजी चिट्ठी, लखनऊ पुलिस से शिकायत उत्तर प्रदेश पुलिस की SI भर्ती परीक्षा में अवसरवादी शब्द को पंडित से जोड़ने पर बवाल शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है तो ब्राह्मण विधायकों ने इसका विरोध करते हुए सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है। भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र भी विरोध में उतर गए हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी में परोसी चिकन बिरयानी:नानवेज पार्टी के VIDEO जारी कर दिखाया सेलिब्रेशन, FIR के बाद 14 अरेस्ट
    Next Article
    पीएम मोदी से मिले वरुण गांधी:लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात, मां मेनका और वरुण दोनों किसी सदन के सदस्य नहीं हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment