Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दारोगा भर्ती परीक्षा संपन्न, परीक्षार्थियों ने बताया पेपर आसान:बिजनौर में कड़ी सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच हुआ एग्जाम

    4 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में दो दिवसीय दारोगा भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। दूसरे दिन की पहली पाली की परीक्षा के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यह परीक्षा शनिवार से दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रशासन के अनुसार, जिले में कुल 21,060 परीक्षार्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया। इसके लिए जिले भर में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 20 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पूरे जिले को पांच जोन, 13 सेक्टर और 13 स्टेटिक सेक्टर में बांटा गया था। परीक्षार्थियों को गहन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई। परीक्षा जिन प्रमुख केंद्रों पर आयोजित की गई, उनमें आरजेपी, केपीएस, वर्धमान कॉलेज, आरबीडी, जीजीआईसी, जीआईजी, किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी, जीजीआईसी झालू, राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर और किसान इंटर कॉलेज मंडावली सहित 13 परीक्षा केंद्र शामिल थे। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था। परीक्षार्थी सागर अमोद कुमार ने बताया कि उनका पेपर बहुत अच्छा गया और अंदर की व्यवस्थाएं भी ठीक थीं। उन्होंने कहा कि कोई भी विषय कठिन नहीं था और जिन्होंने थोड़ी भी तैयारी की थी, उनके लिए पेपर बिल्कुल आसान था। वहीं, स्नेहा गौतम ने बताया कि पेपर अच्छा रहा। उनका कहना था कि रीजनिंग में थोड़ा कठिन लगा, बाकी पेपर आसान था। परीक्षार्थी कर्तव्य शर्मा ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा गया। जो भी अभ्यर्थी पढ़कर आया था, उसके लिए पेपर काफी आसान रहा। परीक्षार्थी आशुतोष ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा था। रीजनिंग और मैथ के प्रश्न अच्छे थे, हालांकि जीएस में थोड़ी परेशानी हुई और कुछ प्रश्न अलग तरह के लगे। परीक्षार्थी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पेपर अच्छा था। मैथ में थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन हिंदी और अन्य प्रश्न काफी आसान थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुन्नी डेलिगेशन की शिया उलमा से मुलाकात:खामेनेई की मौत पर जताया दुख , मौलाना जवाद बोले- फलस्तीन की आवाज उठाने पर इजराइल ने किया हमला
    Next Article
    लखनऊ में सुबह चली धूलभरी आंधी, दोपहर में तेज धूप:मौसम विभाग का यलो अलर्ट, 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment