Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा बोला- डेढ़ लाख दो, सैलरी से गुजारा नहीं होता:लखनऊ में पीड़ित ने कहा- बेटे को पीटा, 25 हजार देकर छुड़वाया, आरोपी सस्पेंड

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में तैनात दरोगा गुड्डू प्रसाद पर विवेचना के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वायरल ऑडियो में एसआई यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि सैलरी से गुजारा नहीं हो पाता है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वायरल ऑडियो-वीडियो थाना रहीमाबाद में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के दौरान अभियुक्त पक्ष से रुपये मांगने के आरोपों से संबंधित प्रतीत हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई गुड्डू प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच एसीपी अलीगंज को सौंपी गई है। दरोगा पर 9 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे कार्रवाई हुई है। शिकायतकर्ता बोला- बेटे को उठाकर ले गए, 25 हजार लेकर छोड़ा संयुक्त पुलिस आयुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित विष्णु कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके भाई से जुड़े धोखाधड़ी के मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआई गुड्डू प्रसाद लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। 17 मई 2026 को उनके बेटे शांतनु द्विवेदी को घर से उठाकर थाने ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। बाद में 25 हजार रुपए लेने के बाद उसे छोड़ा गया। घर पहुंचकर महिलाओं से की, डेढ़ लाख मांगे प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि एसआई कई बार घर पहुंचे। महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और रात में दरवाजा पीटकर परिवार को डराया। दरोगा ने पहले दो लाख और बाद में डेढ़ लाख रुपए देने का दबाव बनाया। पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने इन आरोपों के समर्थन में वीडियो साक्ष्य होने का दावा किया है। पहले भी की थी शिकायत, कार्रवाई नहीं होने का आरोप विष्णु कुमार का कहना है कि उन्होंने 17 मई 2026 को भ्रष्टाचार निवारण इकाई और कंट्रोल रूम में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि इसी वजह से आरोपी दरोगा के हौसले बढ़ गए और परिवार लगातार मानसिक दबाव बनाता रहा। पुलिस बोली- जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई लखनऊ पुलिस का कहना है कि वायरल ऑडियो-वीडियो की सत्यता और रिश्वत मांगने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विभागीय और विधिक कार्रवाई की जाएगी। --------------- यह खबर भी पढ़िए… ARTO ने दीवार-फर्नीचर में बनवाई थीं गुप्त तिजोरियां:लखनऊ के घर से 20 करोड़ के सोने के बिस्किट, ईंटे और हीरे जड़े जेवर मिले रिटायर्ड ARTO ललित कुमार के पास अब तक 35 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला है। विजिलेंस टीम को उसके घर में तिजोरियों में सोना-चांदी-हीरा रखा हुआ मिला है। ये कार्रवाई एक दिन की जांच का नतीजा नहीं है। इसकी शुरुआत 6 साल पहले कानपुर में उनकी तैनाती के दौरान हुई शिकायत से हुई थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना गारंटी ₹5 लाख तक कर्ज लें, ब्याज काफी कम:UP में 25 लाख किसान क्रेडिट कार्ड बनेंगे, ₹2 लाख करोड़ बांटेंगे; ऐसे करें आवेदन
    Next Article
    मेरठ छात्रा हत्याकांड- बवाल के बाद गांव में पुलिस तैनात:बाहरी लोगों को एंट्री नहीं; कांग्रेस के 32 नेता कल पीड़ित के घर जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment