Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देशी तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार:रावतपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दबोचा

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी की कई दिनों से तलाश थी। रावतपुर पुलिस मंगलवार को मसवानपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने थाना प्रभारी को सूचना दी कि आशीष गौतम नाम का शातिर अपराधी इलाके से भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम आशीष गौतम निवासी मसवानपुर बाउंड्रीवाल बताया। थाना प्रभारी कमलेश रॉय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ रावतपुर समेत अन्य थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बौद्ध महासभा ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन:सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न, बौद्धों के लिए अलग पर्सनल लॉ की मांग
    Next Article
    भाजपा विधायक ने जल जीवन मिशन पर उठाए सवाल:CM से SIT जांच की मांग, बोले- महिलाएं अब भी दूर से ला रहीं पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment