Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:सरकारी जमीन पर बनी दुकानें और कब्जे ध्वस्त, कार्रवाई जारी

    5 hours ago

    1

    0

    कायमगंज के कंपिल थाना क्षेत्र में पांच महीने पहले एक छात्रा से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह एसडीएम अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्व टीम ने सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों को ध्वस्त करना शुरू किया। शमसाबाद के नायब तहसीलदार अनवर हुसैन की देखरेख में लेखपालों की टीम ने कोचिंग सेंटर के सामने स्थित उन दुकानों की पहचान की थी, जो आरोपी शीबू और सलमान से संबंधित बताई जा रही हैं। जांच में पुष्टि हुई कि ये दुकानें अतिक्रमण कर बनाई गई थीं। इसके अतिरिक्त, आरोपी अनस के गांव निजामुद्दीनपुर में भी 'नवीन परती' भूमि (गाटा संख्या 336) पर अवैध कब्जा पाया गया। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने शकील मार्केट का भी सीमांकन किया। राजस्व टीम के अनुसार, मार्केट का कुछ हिस्सा कब्रिस्तान की भूमि पर बना है। हालांकि, मार्केट स्वामी शकील ने इन आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि निर्माण नगर पंचायत के नक्शे के अनुसार है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मुख्य प्रकरण के आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। प्रशासन ने आरोपियों और संबंधित कब्जाधारकों को पहले ही नोटिस जारी कर मंगलवार तक अपना कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बावजूद कब्जा न हटाए जाने पर मंगलवार सुबह तड़के ही प्रशासन का बुलडोजर मौके पर पहुंचा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पूर्व सासंद निर्मल खत्री समेत कई हाऊस अरेस्ट:आज विधानसभा घेराव करने के लिए लखनऊ कूच करने वाले थे
    Next Article
    स्टार एयर की लखनऊ-गाजियाबाद सेवा जल्द होगी शुरू:हिंडन एयरपोर्ट को शेड्यूल में शामिल, मार्च अंत तक शुरुआत की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment