Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पूर्व सासंद निर्मल खत्री समेत कई हाऊस अरेस्ट:आज विधानसभा घेराव करने के लिए लखनऊ कूच करने वाले थे

    3 hours ago

    1

    0

    17 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर आज लखनऊ कूच करने से पहले कई नेताओं को पुलिस ने हाऊस अरेस्ट कर लिया है।मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेने हेतु फैजाबाद महानगर से पदाधिकारी जाने वाले थे। देर रात ही महानगर अध्यक्ष सुनील समेत सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं को रोका प्रशासन ने लोकतांत्रिक कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से देर रात ही फैजाबाद महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम समेत सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं को उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया तथा उन्हें लखनऊ जाने से रोक दिया गया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है और शांतिपूर्ण विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास है।हम इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं तथा प्रशासन से मांग करते हैं कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक को उनके आवास पर ही रोका गया विधानसभा घेराव करने की तैयारी कर रहे जिला प्रवक्ता शीतला पाठक को उनके घर पर ही गिरफ्तार कर नजर बंद कर दिया। पाठक ने बताया योगी सरकार की तानाशाही के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि,कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूत और सशक्त है ऐसे कृतों से कांग्रेस का कार्यकर्ता और मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने के लिए और मजबूत होगा आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जेल के शिकंजो से कभी ना डरा है और ना डरेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में दबिश से लौटते समय दारोगा की मौत:गोरखपुर पुलिस टीम की स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल
    Next Article
    दुष्कर्म आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:सरकारी जमीन पर बनी दुकानें और कब्जे ध्वस्त, कार्रवाई जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment