Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सतीश श्रीवास हत्याकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:झांसी पुलिस ने 20-20 हजार के इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा, अवैध तमंचा और बाइक बरामद

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे सतीश श्रीवास हत्याकांड में पुलिस ने 20-20 हजार के तीन इनामी आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया। मऊरानीपुर थाना पुलिस के मुताबिक, मंगलवार तड़के 4 बजे पुलिस टीम ग्रामोदय ब्रिज के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सतीश श्रीवास हत्याकांड में फरार आरोपी मध्य प्रदेश भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महफूज पठान, मेहराज पठान और अर्जुन उर्फ छोटू सोनकर के रूप में हुई है। मुठभेड़ से जुड़ी तीन तस्वीरे… 7 मार्च को हुई थी हत्या की वारदात जानकारी के अनुसार, 7 मार्च को सरस्वती शिशु मंदिर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने सतीश श्रीवास को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अवैध तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और हत्या में इस्तेमाल की गई यामाहा आरएक्स-100 बाइक बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या, पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दवाओं के गबन में आरोपी चीफ फार्मासिस्ट फरार:शाहजहांपुर में गिरफ्तारी के डर से 11 दिन से ड्यूटी से गैर हाजिर, CMO ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
    Next Article
    उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment