Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में चकबंदी लेखपाल संघ का वार्षिक अधिवेशन:नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रहलाद बने अध्यक्ष

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के चकबंदी लेखपाल संघ का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को शहर स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान संघ की नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। अधिवेशन का संचालन चुनाव अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश राव की देखरेख में किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद दिनेश कुमार गिरी को अध्यक्ष, शिवेश कुमार को महामंत्री, प्रशांत मिश्रा को उपाध्यक्ष, ज्ञान देव को कोषाध्यक्ष तथा दयाशंकर को संरक्षक चुना गया। प्रांतीय अध्यक्ष राजेश राव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राजेश राव ने नई कार्यकारिणी से चकबंदी लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें, ताकि संघ की आवाज प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंच सके। इसी अवसर पर चकबंदी कर्ता संघ का भी चुनाव संपन्न कराया गया। यह प्रक्रिया चुनाव संयोजक प्रहलाद की देखरेख में और प्रांतीय अध्यक्ष सहज राम कनौजिया के मार्गदर्शन में पूरी हुई। इसमें प्रहलाद को अध्यक्ष, संजय माल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रफुल्ल श्रीवास्तव को महामंत्री और हरिशंकर को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रांतीय अध्यक्ष सहज राम कनौजिया ने भी इन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, लंबित मांगों के समाधान और विभागीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन में अवधेश सिंह, सौरभ पांडेय, अविनाश यादव, दुर्गेश राय, मुन्ना सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अधिवेशन के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी पर ED का छापा:कौशांबी में शक्ति इंफ्रा लिमिटेड के दफ्तर और प्लांट पर कार्रवाई, शादी का पंपलेट लगाकर आई 6 अर्टिगा
    Next Article
    कासगंज में त्योहारों पर शांति समिति बैठक:डीएम-एसपी ने दिए मिलावट, अवैध शराब पर कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment