Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी पर ED का छापा:कौशांबी में शक्ति इंफ्रा लिमिटेड के दफ्तर और प्लांट पर कार्रवाई, शादी का पंपलेट लगाकर आई 6 अर्टिगा

    3 hours ago

    1

    0

    बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ, बलिया के आवास और सोनभद्र और में उनकी कंपनी के दफ्तर पर आयकर विभाग (IT) ने छापा मारा है। कौशांबी में विधायक के गिट्टी और बालू मिक्सिंग प्लांट पर भी छापा मारा। बुधवार सुबह 15 से ज्यादा अफसर 6 गाड़ियों से विधायक के मिक्सिंग प्लांट पर बाराती बनकर पंहुचे। यह कार्रवाई सराय अकील थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव स्थित छात्र शक्ति इंफ्रा लिमिटेड कंपनी के कार्यालय और प्लांट पर हुई है। जानकारी के अनुसार, ED की टीम लगभग छह लग्जरी गाड़ियों से मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कार्रवाई की भनक लगने से रोकने के लिए अपनी गाड़ियों पर शादी के पंपलेट लगाकर छापेमारी स्थल तक पहुंचने की रणनीति अपनाई। छापेमारी से जुड़ी तस्वीरें देखिए- चल रहा कौशांबी-प्रयागराज 4-लेन सड़क का निर्माण कौशाम्बी में छात्र शक्ति इंफ्रा लिमिटेड कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजर वरुण सिंह की देख-रेख में चलता है। इस समय प्रयागराज से लेकर बौद्ध स्थल तक तकरीबन 42 किलोमीटर के टेंडर पर काम हो रहा है। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस बल और आईटी टीम भी मौके पर मौजूद रही। टीम कंपनी के दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ED टीम ने जयंतीपुर गांव पहुंचते ही कंपनी परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक मीडिया को कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह छापेमारी बुधवार सुबह करीब 9 बजे से जारी है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मायावती के इकलौते विधायक के ठिकानों पर आयकर के छापे:बाराती बनकर पहुंचे अफसर, मंत्री बोले- उन्हें कैंसर, कौन नेता बदला ले रहा बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ, बलिया के आवास और सोनभद्र में उनकी कंपनी के दफ्तर पर आयकर विभाग (IT) ने छापा मारा है। बुधवार सुबह 50 से ज्यादा अफसर गाड़ियों से विधायक के लखनऊ आवास पर पहुंचे और परिसर घेर लिया। किसी के अंदर-बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। टीम फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगाल रही है। रेड का पता चलते ही उमाशंकर के समधी और पूर्व विधायक राकेश सिंह पहुंचे। लेकिन, टीम ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। पूरी खबर पढ़िए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर को मिली नई जिम्मेदारी:भारत नार्डिक्स संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नामित
    Next Article
    देवरिया में चकबंदी लेखपाल संघ का वार्षिक अधिवेशन:नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रहलाद बने अध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment