Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में गैस संकट गहराया:नई व्यवस्था से बढ़ी परेशानी, 5 दिन का बैकलॉग, मजबूरी में महंगे दाम पर खरीद रहे

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। गैस की कमी के बीच जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नई व्यवस्था के तहत, उपभोक्ताओं को पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है। इसके बाद उन्हें गैस लेने के लिए एजेंसी पर जाकर परची कटवानी पड़ती है, जिसके बाद ही गैस उपलब्ध कराई जाती है। पहले ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को घर पर होम डिलीवरी की सुविधा मिलती थी। सप्लाई व्यवस्था चरमराई, उपभोक्ता परेशान देवरिया। जिले में रसोई गैस की आपूर्ति इन दिनों बुरी तरह प्रभावित हो गई है। गैस की कमी के चलते आम उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई घरों में सिलेंडर खत्म हो चुके हैं और लोग वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है। नई व्यवस्था बनी मुसीबत, खत्म हुई होम डिलीवरी जानकारी के अनुसार अब उपभोक्ताओं को पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ रही है, इसके बाद गैस एजेंसी पर जाकर परची कटवानी होती है। परची मिलने के बाद ही सिलेंडर दिया जा रहा है। पहले जहां ऑनलाइन बुकिंग के बाद घर तक गैस की होम डिलीवरी मिल जाती थी, वहीं अब एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। इस व्यवस्था के चलते बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। 5 दिन का बैकलॉग, महंगे दाम पर बिक रहा सिलेंडर मंगलवार 17 मार्च को Indian Oil Corporation की गैस एजेंसी पर 12 मार्च की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं की परची काटी जा रही थी, जिन्हें 18 मार्च को सिलेंडर मिलने की बात कही गई। इससे साफ है कि जिले में करीब 5 दिन का बैकलॉग चल रहा है। इस बीच कई घरों में गैस खत्म हो चुकी है। मजबूरी में कुछ लोग महंगे दामों पर सिलेंडर खरीद रहे हैं, जिससे कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ गई है। प्रशासन सक्रिय, छापेमारी जारी स्थिति को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी और सभी तहसीलों के एसडीएम गैस आपूर्ति को सामान्य करने में जुटे हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है। हालांकि, अभी भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि जब तक होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल नहीं होती और पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक समस्या बनी रहेगी। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-बंगाल में 'हिंदुस्तान शक्ति सेना' लड़ेगी चुनाव:शिवसेना हिंदुस्तान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की घोषणा, 15 राज्यों में सक्रिय है संगठन
    Next Article
    मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 10 पार्षद मनोनीत:13 नगर पंचायतों में भी 39 सदस्य नामित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment