Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में RSS स्वयंसेवक की पीटकर हत्या:11 दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, परिजनों ने कहा- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

    1 day ago

    4

    0

    देवरिया के लार थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर हुए विवाद में आरएसएस स्वयंसेवक रामेश्वर तिवारी (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना 1 अक्टूबर की है। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी लार से जिला अस्पताल देवरिया रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रामेश्वर को 19 सितंबर को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने 20 सितंबर को लार पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ब्रेकर बनाने को लेकर पट्टीदारों से हुआ विवाद रामेश्वर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, वह 10 साल से अधिक समय से आरएसएस से जुड़े थे। रक्सा गांव में सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर उनका पट्टीदारों से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट में रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी लार लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय देवरिया रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। 11 दिन पहले दी थी धमकी, पुलिस से मांगी थी सुरक्षा परिजनों के अनुसार, रामेश्वर को 19 सितंबर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। अगले दिन 20 सितंबर को उन्होंने लार पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 1 अक्टूबर को विवाद हुआ और मारपीट में रामेश्वर की जान चली गई। पिता और ट्रैक्टर चालक की भी हो चुकी है हत्या रामेश्वर की हत्या के बाद परिजनों ने उनके पिता और ट्रैक्टर चालक की पुरानी हत्याओं का भी जिक्र किया है। उनके अनुसार, रामेश्वर के पिता श्याम नारायण तिवारी की वर्ष 1989 में हत्या हुई थी। इस मामले में परिजन पड़ोसियों पर आरोप लगाते रहे हैं। वर्ष 2019 में रामेश्वर के ट्रैक्टर चालक की भी हत्या हुई थी। इस घटना में भी परिजनों ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया था। हालांकि, इन दोनों पुरानी घटनाओं का वर्तमान हत्या से कोई संबंध है या नहीं, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया रामेश्वर की मौत की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने परिजनों से भी बातचीत कर विवाद और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हमलावरों की पहचान और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस पुरानी शिकायत और वर्तमान घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में जाम लगाने वाले 30 से40 लोगों पर केस:किशन दुबे की गिरफ्तारी का किया था विरोध, अब राहत मिलेगी या जेल कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित
    Next Article
    कन्नौज में महापुरुषों की मूर्तियों का कायाकल्प:डॉ. अंबेडकर योजना से 3 करोड़ खर्च, हर विधानसभा के लिए 1 करोड़, 45 प्रतिमाएं संवरेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment