Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में तीन थाना प्रभारियों का तबादला:SP ने किया फेरबदल, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध रोकने का प्रयास

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार, सुरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह को खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि राहुल कुमार सिंह का कुछ दिन पहले ही गौरी बाजार से सुरौली थाने पर स्थानांतरण हुआ था, जिसके एक सप्ताह के भीतर उनका पुनः तबादला कर दिया गया। खुखुंदू थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र को सलेमपुर कोतवाली का नया कोतवाल बनाया गया है। वहीं, सलेमपुर कोतवाली में कार्यरत उप निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी को मीडिया सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, देवरिया सदर कोतवाली की केंद्रीय चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी अविनाश मौर्य का स्थानांतरण सुरौली थाने में किया गया है, जहां उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को सशक्त करने के लिए समय-समय पर प्रशासनिक बदलाव किए जाते रहेंगे। जिले में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं को देखते हुए यह फेरबदल रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब्बास अंसारी मामले में मुख्य गवाह की गवाही हुई:चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला, आज भी होगी सुनवाई
    Next Article
    बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को 5 साल की जेल:संभल में पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा, 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment