Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल; जेसीबी से निकाले शव

    10 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा धनौती गांव के पास तब हुआ जब ईंट भट्ठे से जुड़े मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। सोमवार देर रात, वेलपार पंडित गांव निवासी राकेश पांडे की चिमनी से मजदूर ईंट उतारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। धनौती गांव के पास चिमनी के करीब ही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत पलट गया। ट्रॉली पर सवार मजदूर उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में ईंट भट्ठे से जेसीबी बुलाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहुल कुमार (25) और विकट (26) को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल मजदूर कृष्ण कुमार (25) की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक और घायल तीनों मजदूर मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से इस चिमनी पर मजदूरी कर रहे थे। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विंध्याचल मंडल आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में फिर बना यूपी टॉपर:दिसंबर-जनवरी में लगातार दूसरे महीने प्रथम स्थान बरकरार रखा
    Next Article
    संभल में पशु का कटा सिर मिला:पुलिस ने कब्जे में लिया, CO बोले- यह भैंस का पुराना हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment