Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्याचल मंडल आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में फिर बना यूपी टॉपर:दिसंबर-जनवरी में लगातार दूसरे महीने प्रथम स्थान बरकरार रखा

    12 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में विंध्याचल मंडल ने शासन की जनसमस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की व्यवस्था 'आईजीआरएस' (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंडल ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 दोनों महीनों में लगातार सर्वोच्च रैंक हासिल कर अपनी कार्यकुशलता का प्रमाण दिया है। आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण के लिए निर्धारित 140 अंकों के मूल्यांकन मानक के सापेक्ष विंध्याचल मंडल को 134 अंक प्राप्त हुए हैं, जो कुल 95.71 प्रतिशत है। शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण को ही मूल्यांकन का प्रमुख आधार माना जाता है। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने इस उपलब्धि पर मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक राहत देना मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले महीनों में भी इसी प्रतिबद्धता, सजगता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान बनाए रखा जाए। उन्होंने जोर दिया कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक राहत देने का माध्यम होना चाहिए, इसलिए निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन विभागों से संबंधित शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही हैं, वे विभाग अपनी कार्यप्रणाली की समीक्षा करें। साथ ही, समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें, जिससे भविष्य में शिकायतों की संख्या कम हो सके। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आईजीआरएस के माध्यम से जनसामान्य को सीधे शासन तक अपनी शिकायत पहुंचाने का अवसर मिलता है। विंध्याचल मंडल द्वारा इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर आम जनता का भरोसा कायम रखा गया है। लगातार दो माह प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना विंध्याचल मंडल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अन्य मंडलों के लिए भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर पुलिस उत्तर प्रदेश में अव्वल:आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में मिला पहला स्थान
    Next Article
    देवरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल; जेसीबी से निकाले शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment