Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में ट्रांसफार्मर में आग लगी:बिजली आपूर्ति बाधित, आग की लपटें देख लोगों की भीड़ लगी, मरम्मत जारी

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के नगर पंचायत पथरदेवा क्षेत्र के महुआरी के समीप पकहां-कंचनपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को 250 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर कस्बा पथरदेवा और महुआरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति करता है, जो कबिलासवा स्थित विद्युत उपकेंद्र से संचालित होता है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र को अवगत कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और कुछ समय के लिए आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया था। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। विद्युत विभाग के जेई राजनाथ यादव ने बताया कि 250 केवीए का ट्रांसफार्मर आग से क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आवश्यक उपकरण और सामग्री मंगाई जा रही है। जेई यादव ने आश्वासन दिया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता ने एडीएम को लिखा पत्र:अमेठी नगर पंचायत में विकास कार्यों की जांच और पूरा करने की मांग
    Next Article
    नंबर प्लेट निकाल अंदर रखी, बाहर लिखा ‘यादव’:लखनऊ में लाल-नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो हूटर बजा कर दौड़ाई; पुलिस ने किया सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment