Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धौलाना विधायक बोले- सड़क-हाईवे और ओवरब्रिज बनवाए:धर्मेश तोमर का दावा- मैंने टफ सीट पर जीतकर दिखाया, इस बार भी टिकट मिलेगा

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा सीट से दो बार के विधायक धर्मेश तोमर ने अपने चार साल के कार्यकाल में क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि सड़क, हाईवे और ओवरब्रिज जैसे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम हुआ है। विधायक ने अपना कामकाज और उपलब्धियां गिनाई। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: कार्यकाल का नंबर देना जनता के हाथ में है। जनता ने हमेशा मुझे पूरे नंबर दिए हैं और वही मेरे काम का असली मूल्यांकन करती है। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: धौलाना एनसीआर क्षेत्र की विधानसभा है, इसलिए यहां कनेक्टिविटी सबसे बड़ी जरूरत है। पिलखुवा-धौलाना सड़क का चौड़ीकरण जल्द शुरू होने वाला है, इसका टेंडर हो चुका है। पिलखुवा-फगौता मार्ग पर काम चल रहा है, जबकि डासना से धौलाना तक का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मसूरी-गुलावठी रोड, जो क्षेत्र की लाइफलाइन है, उसे फोरलेन बनाने का काम स्वीकृत हो चुका है और जल्द शुरू होगा। इसके अलावा कई नई सड़कों का निर्माण और पुरानी सड़कों का नवीनीकरण कराया गया है। रेलवे रोड पर ओवरब्रिज पास कराया गया है। परतापुर रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है, जबकि जीएस मेडिकल रेलवे फाटक पर अंडरपास प्रस्तावित कराया गया है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक नहीं हो पाया? जवाब: धौलाना की लोकेशन हापुड़ और गाजियाबाद के बीच है। यहां पहले से ही तीन मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, डेंटल कॉलेज, इंटर कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई मौजूद हैं। विकास के मामले में यह विधानसभा अग्रणी श्रेणी में है और लगातार काम जारी है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: हां, मैं पांच बार चुनाव लड़ चुका हूं और दो बार विधायक बना हूं। जनसेवा ही मेरा लक्ष्य है और आगे भी इसे जारी रखूंगा। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: 2022 में भाजपा ने जो सीटें जीती थीं, उनमें यह सबसे टफ सीटों में से एक थी। मुझे विश्वास है कि पार्टी मेरे काम को देखते हुए फिर से मौका देगी और मैं दोबारा जीत दर्ज कर सीट पार्टी के खाते में डालूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हिंदू नववर्ष कार्यक्रम की घोषणा:RSS के मार्गदर्शन में 19 मार्च को होगा आयोजन, संघ के 100 वर्ष को समर्पित
    Next Article
    ईद-उल-फितर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की मांग:सम्भल में नमाजियों पर पुष्प वर्षा के लिए प्रशासन को ज्ञापन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment