Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी:पटेलनगर, सुभाषनगर, रफीनगर और सर्राफा बाजार में ड्रोन-कैमरों और सीसीटीवी से होगी निगरानी

    4 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में धनतेरस और दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ उतरौला कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस टीम पटेलनगर, सुभाषनगर, रफीनगर, प्रमुख बाजार और सर्राफा मार्केट समेत अलग-अलग इलाकों से गुजरी। एसपी ने लोगों और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। व्यापारियों से किया संवाद, अफवाहों से बचने की अपील फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने लोगों से धनतेरस और दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। एसपी ने कहा कि त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वाले अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी एसपी ने बताया कि त्योहार के दौरान प्रमुख स्थानों पर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से लगातार निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने, भड़काऊ टिप्पणियां करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर साइबर एवं सोशल मीडिया सेल नजर रखेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में एएसपी विशाल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एएमयू चुनाव में 2 मुद्दों पर घिरे निर्वाचन अधिकारी:छात्रसंघ फंड का हिसाब मांगने पहुंचे छात्र, कोर्ट प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर हंगामा
    Next Article
    घर बैठे कमाई का झांसा देकर 4.88 लाख ठगे:शामली का युवक हुआ ठगी का शिकार, पहले 150 रुपए खुद दिए, फिर हड़पे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment