Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर बैठे कमाई का झांसा देकर 4.88 लाख ठगे:शामली का युवक हुआ ठगी का शिकार, पहले 150 रुपए खुद दिए, फिर हड़पे

    4 hours ago

    1

    0

    शामली में घर बैठे रोजाना 2 से 5 हजार रुपए कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कैराना के एक युवक से 4.88 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने शुरुआत में डेमो टास्क पूरा करने पर 150 रुपए दिए। इसके बाद निवेश के बदले मुनाफा देकर उसका भरोसा जीता और अलग-अलग टास्क के नाम पर रकम ट्रांसफर कराते रहे। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा बाजार के रहने वाले लविश सिंघल ने शिकायत में बताया कि 21 अक्टूबर को उनके WhatsApp पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को आईओटीएए क्रिएटिव एजेंसी से जुड़ा बताया और घर बैठे काम करने का ऑफर दिया। इसमें रोजाना 2 से 5 हजार रुपए कमाने का लालच दिया गया। पहले दिया मुनाफा, फिर बढ़ाई निवेश की रकम लविश के मुताबिक, शुरुआत में डेमो टास्क पूरा करने पर उन्हें 150 रुपए दिए गए। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम के कनेक्ट ग्रुप-30 में जोड़ा गया। वहां रिया खन्ना नाम की महिला ने खुद को कंपनी की रिसेप्शनिस्ट बताते हुए आगे की प्रक्रिया समझाई। इसके बाद उन्हें Google Maps पर होटलों के रिव्यू करने के टास्क दिए गए। शुरुआत में निवेश के बदले मुनाफा दिया गया, जिससे उन्हें भरोसा हो गया। बाद में आरोपियों ने अलग-अलग टास्क और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनसे लगातार रकम निवेश कराई। तीन बैंकों के खातों में ट्रांसफर कराए रुपए शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडसइंड बैंक के खातों में UPI के जरिए रकम ट्रांसफर कराई। इसके अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक संदिग्ध खाते में नेट बैंकिंग से 1.50 लाख रुपए भेजे गए। वहीं, ICICI बैंक के खाते में 25 हजार रुपए नकद जमा कराए गए। लविश का आरोप है कि 23 से 25 अक्टूबर के बीच अलग-अलग माध्यमों से उनसे कुल 4 लाख 88 हजार रुपए ठग लिए गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी:पटेलनगर, सुभाषनगर, रफीनगर और सर्राफा बाजार में ड्रोन-कैमरों और सीसीटीवी से होगी निगरानी
    Next Article
    मजदूरी के लिए घर से निकले बच्चे, परिजनों का इंतजार:अलीगढ़ में नेताजी एक्सप्रेस में रेस्क्यू किए गए 10 बच्चे चाइल्ड लाइन के संरक्षण में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment