Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा ने मासूम से किया कुकर्म:कुटिया में बुलाकर की शर्मनाक हरकत, आक्रोशित लोगों ने की साधु वेशधारी की पिराई

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ भजन कुटी में रहने वाले साधु भेषधारी पर मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। कुटिया के अंदर की शर्मनाक हरकत पीड़ित के पिता का आरोप है कि 6 मार्च को उनका पुत्र घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि गांव की लाठी वाली मढ़ी स्थित 'साधू बाबा भजन कुटी' में रहने वाले कृष्ण दास ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने कुटी के अंदर बुलाया जहां आरोपी ने मासूम को डरा-धमकाकर कुटी के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया। आरोपी ने बच्चे को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डरा सहमा रहने लगा मासूम इस वारदात के बाद मासूम कई दिनों तक डरा सहमा रहने लगा। वह घर में किसी से बात नहीं करता ओर गुमसुम रहता। बच्चे के व्यवहार में आए बदलाव को देखते हुए परिजनों ने उसे बहला फुसला कर पूछा तो मासूम ने पूरी घटना बता दी। वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस घृणित कार्य का किसी ने वीडियो बना लिया, जो क्षेत्र में वायरल हो गया। जब यह वीडियो पीड़ित परिवार के मोबाइल तक पहुँचा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित पिता ने 9 मार्च को थाना जैंत में आरोपी कृष्ण दास के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस बाबा को गिरफ्तार करने गांव पहुंच गई। पुलिस आरोपी साधु को पकड़कर कुटिया से लेकर आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस कस्टडी में ही आरोपी बाबा की पिटाई कर दी। पुलिस किसी तरह ग्रामीणों के गुस्से के बीच से बाबा को निकालकर थाना लेकर आई। जांच में जुटी पुलिस ग्रामीणों ने बताया बाबा पिछले कई वर्षों से गांव में रह रहा है। लेकिन जिस तरह की हरकत की है वह बेहद शर्मनाक है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया और आरोपी बाबा से पूछताछ शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धौरीकुइयाँ में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ:हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
    Next Article
    Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के लिए यश की 'टॉक्सिक' के डर का खात्मा, लेकिन ये साउथ फिल्म संग होगी जबरदस्त भिड़ंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment